Search

 
 
 

धनबाद : नहीं हुई सुनवाई तो बेलचा फावड़ा लेकर खुद सड़क समतल करने लगे दुकानदार

 
वार्ड 36 के मुख्य बाजार स्थित शिव मंदिर सड़क लगभग 500 मीटर तक जर्जर, दुकानदार परेशान
Jharia : धनबाद नगर निगम के वार्ड 36 अंतर्गत मुख्य बाजार स्थित शिव मंदिर सड़क लगभग 500 मीटर तक पूरी तरह गड्ढे में तब्दील हो चुकी है. कई जगहों पर जलजमाव की स्थिति है. अब तो स्थिति यह हो चुकी है कि यहां के दुकानदार खुद बेलचा फावड़ा लेकर सड़क को समतल करने में जुट गए हैं. बता दें कि पूर्व में भी स्थानीय लोगों ने विरोध जताते हुए बीच सड़क पर ही धान रोपनी की थी. स्थानीय लोगों का कहना है कि लगभग 2 वर्ष पूर्व विधायक मद से यह सड़क बनायी गयी थी. लेकिन एक सप्ताह के अंदर ही सड़क की परत उखड़ने लगी. स्थानीय लोगों ने विधायक से लेकर मुख्यमंत्री तक ऑनलाइन ट्विटर के ज़रिए शिकायत की, लेकिन कोई पहल नहीं हुई.

जर्जर सड़क के कारण, व्यवसाय चौपट, कहीं नहीं हुई सुनवाई

शिव मंदिर रोड निवासी दुकानदार अमित साव (विठल) ने बताया कि स्थानीय लोग व दुकानदारों ने लगातार विरोध किया, लेकिन कोई फायदा नही हुआ. जर्जर सड़क के कारण ग्राहक इस सड़क से गुजरने से ही परहेज कर रहे हैं. दुकानदारी चौपट हो गई, लेकिन यहां के जनप्रतिनिधियों को हमारी कोई चिंता नही. जब किसी ने हमारी नही सुनी तो मजबूरन खुद के पैसों से हम सभी दुकानदार सड़क को समतल करने में जुट गए. [caption id="attachment_768825" align="alignnone" width="203"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/AMIT-SHAW-203x300.jpg"

alt="" width="203" height="300" /> अमित साव, स्थानीय दुकानदार[/caption] [caption id="attachment_768826" align="alignnone" width="208"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/AJAY-VERMA-208x300.jpg"

alt="" width="208" height="300" /> अजय वर्मा, स्थानीय दुकानदार[/caption]

सड़क निर्माण में बरती गई भारी अनियमितता

शिव मंदिर रोड स्थित दुकानदार अजय वर्मा ने बताया कि सड़क के निर्माण में भारी अनिमियता बरती गई थी. निर्माण के कुछ दिनों बाद ही सड़क की डामर पिच उखड़ने लगी थी. बरसात के मौसम में सड़कों पर पानी भर जाता है. जर्जर सड़क के चपेट में आने से कई लोग चोटिल हो चुके है. लेकिन इसकी परवाह किसी को नही. यह">https://lagatar.in/dhanbad-the-state-was-destroyed-in-the-four-years-of-hemant-government-this-government-is-a-guest-for-very-short-days-babulal/">यह

भी पढ़ें : धनबाद: हेमंत सरकार के चार वर्षों में राज्य का विनाश हुआ, यह सरकार बहुत कम दिनों की मेहमान : बाबूलाल [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही