Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) में भीषण गर्मी का दौर शुरू हो गया है. लू के थपेड़ों से हर कोई हलकान है. इसे देखते हुए झारखंड के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने जिले के सभी सरकारी, निजी व सहायता प्राप्त, गैर सहायता प्राप्त विद्यालयों में कक्षा केजी से 5 तक की कक्षाएं सुबह 7 से 11बजे तक व 6वीं से ऊपर की कक्षाएं सुबह 7 से दोपहर 12 बजे तक संचालित करने का निर्देश दिया. इस अवधि में प्रार्थना सभा या खेलकूद एवं अन्य गतिविधियां धूप में संचालित नहीं की जाएंगी. लेकिन सरकारी स्कूलों में मध्याहन भोजन का संचालन जारी रहेगा.इसके आलोक में डीसी ने जिले के स्कूलों को उपर्युक्त नई समय सारिणी के अनुसार स्कूल संचालित करने का आदेश दिया है. यह आदेश 19 से 25 अप्रैल तक लागू रहेगा.इससे संबंधित नोटिफिकेशन धनबाद के डीएसई सह प्रभारी डीईओ भूतनाथ रजवार ने 18 अप्रैल को जारी किया. [wpse_comments_template]
धनबाद : गर्मी बढ़ी तो बदला स्कूलों का समय, 5वीं तक की कक्षाएं सुबह 7 से 11 बजे तक
Last Updated: Apr 18, 2023 12:00 AM (IST)