Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : 300 आदिवासियों की मौत का मामला उठाया तो सरकार ने भेजा जेल- ढुल्लू महतो

Dhanbad : बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो ने राज्य की हेमंत सोरेने सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं. 19 जनवरी को पेशी के लिए जेल से धनबाद कोर्ट लाए गए ढुल्लू महतो ने कहा कि बाघमारा में 300 आदिवासियों के दबकर मरने का मामला विधानसभा में उठाने पर सरकार ने उन्हें झूठे मुकदमे में जेल भेजा है. राज्य में गठबंधन की सरकार आने के बाद उन पर 15 झूठे मुकदमे किए गए हैं. राज्य सरकार साजिश के तहत उन्हें जेल में रखना चाहती है. इसलिए एक मुकदमे में बेल मिलते ही दूसरा मुकदमा कर जेल भेज दिया जा रहा है.

जनता, कोर्ट और भगवान पर पूरा भरोसा

ढुल्लू महतो ने कहा कि राज्य सरकार उन पर और भी झूठे मुकदमे कर सकती है. लेकिन उन्हें जनता, न्यायालय और भगवान पर पूरा भरोसा है. जिला प्रशासन और स्थानीय राजनेता मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन तक गलत जानकारी पहुंचा रहे हैं. कई बार उन पर तब मुकदमे किए गए हैं जब वह इलाज के लिए दिल्ली, मुंबई और हैदराबाद में थे. जब भी चिटाही धाम स्थित राम मंदिर का स्थापना दिवस आता है साजिश के तहत उन्हें जेल भेज दिया जाता है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-rs-10-lakh-mla-dhullu-mahato-on-remand-in-extortion-case-sent-to-jail/">धनबाद

: 10 लाख रु. रंगदारी मांगने के मामले में विधायक ढुल्लू महतो रिमांड पर, जेल भेजे गए [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही