धनबाद:शिक्षक ने पीटा तो अभिभावकों ने की शिकायत
Dhanbad : दिल्ली पब्लिक स्कूल, धनबाद में एक शिक्षक ने एक साथ आठ बच्चों की पिटाई कर दी. इसके बाद मामला गरमा गया. इस संबंध में पीड़ित बच्चों के अभिभावकों ने स्कूल की प्राचार्या डॉ सरिता सिन्हा से लिखित शिकायत की. अभिभावकों से शिकायत मिलने के बाद प्राचार्या ने आरोपी शिक्षक को शो-कॉज किया, साथ ही मामले की जांच के लिए स्कूल के चार वरिष्ठ शिक्षकों की जांच कमेटी गठित की है. जांच कमेटी को 10 मई तक रिपोर्ट देने का निर्देश दिया गया है.

Leave a Comment