Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : जलसंकट गहराया तो जागा प्रशासन, खराब सोलर पंप व चापानलों की मरम्मत का निर्देश

Dhanbad : धनबाद कोयलांचल में भीषण गर्मी शुरू होने के साथ ही पेयजल संकट गहरा गया है. हालात बिगड़ने पर जिला प्रशासन की नींद टूटी है. डीडीसी शशि प्रकाश सिंह ने 17 अप्रैल को सभी बीडीओ के साथ ऑनलाइन बैठक कर पेयजल संकट से तुरंत निबटने का निर्देश दिया. कहा कि 15वें वित्त आयोग की राशि से ग्रामीण क्षेत्रों में लगे सोलर पंप व चापाकलों की मरम्मत कराएं. साथ ही 13वें व 14वें वित्त आयोग से खरीदे गए वॉटर टैंकर की संख्या बताएं और ज्यादा संकट वाले इलाकों में टैंकर से पानी पहुंचाने की व्यवस्था करें. डीडीसी ने सभी बीडीओ को अपने-अपने ब्लॉक में पानी की समस्या के समाधान के लिए कंट्रोल रूम बनाने, कंट्रोल रूम का टेलीफोन नंबर सभी जनप्रतिनिधियों को उपलब्ध कराने और इसे नोटिस बोर्ड पर भी लिखने का निर्देश दिया. कहा कि कंट्रोल रूम में पानी की समस्या की सूचना मिलने पर त्वरित समाधान करें. जहां पानी की अधिक समस्या है, उस क्षेत्र के लिए अभी से वाटर टैंकर जलापूर्ति शुरू कराएं. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-b-ed-students-start-fast-on-demand-for-re-examination-of-copies/">धनबाद

: कॉपियों की दोबारा जांच की मांग पर बीएड छात्रों का अनशन शुरू [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही