Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : बिजली गुल हुई तो एसएनएमएमसीएच में भर्ती मरीज हुए बेहाल

Advertisement
Advertisement
एसएनएमएमसीएच में जनरेटर सुविधा कुछ खास वार्ड व जरूरी विभागों में ही है बहाल Dhanbad : जिले में मोहर्रम जुलूस को लेकर शनिवार 29 जुलाई को लगभग 10 घंटे बिजली गुल रही. इस दौरान जिले के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में इलाजरत मरीजों को भारी परेशानी उठानी पड़ी. बारिश के बावजूद अस्पताल में उमस के बीच मरीजो को रहना पड़ा. हालांकि अस्पताल प्रबंधन की ओर से बिजली की वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में 200 केवीए क्षमता वाला सोलर सिस्टम भी लगाया गया है. लेकिन कुछ तकनीकी खराबी की वजह से वो काम नही कर रहा है. लिहाज़ा अस्पताल में जनरेटर का सहारा लिया गया. लेकिन यह सुविधा कुछ मरीजों को नहीं मिल सकी. क्योंकि इंडोर सेवा में भर्ती मरीजों को सभी जगह जरनेटर सुविधा नहीं दी गई है.

मरीज़ व उनके परिजन हुए परेशान

अस्पताल में भर्ती मरीज के परिजनों में सुब्रतो दास और संदीप मंडल ने बताया कि 29 जुलाई को दोपहर से ही बिजली गायब रही. जिस कारण कुछ घंटों तक तो सोलर पैनल के जरिए बिजली उपलब्ध करायी गयी. इसके बाद कुछ तकनीकी फाल्ट के कारण वह भी बंद पड़ गया. इसके बाद जनरेटर चलाया गया. लेकिन जनरेटर की सुविधा अस्पताल के कुछ खास हिस्सों में ही दी गई है. जिस कारण यहां भर्ती कुछ मरीजों को इसकी सुविधा नहीं मिल सकी और उन्हें उमस और गर्मी में कई घंटे गुजारने पड़े.

क्या कहता है अस्पताल प्रबंधन

अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि बिजली कटौती के कारण परेशानी का सामना करना पड़ा है. फिलहाल जरूरत के हिसाब से अस्पताल के कुछ हिस्सों में बिजली की अतिरिक्त वैकल्पिक व्यवस्था की गई है. बिजली कटौती होने के बाद जनरेटर चलाया गया है.

इमरजेंसी, ओटी, सीसीयू, आईसीयू सहित कुछ वार्डों में ही जनरेटर की सुविधा

जानकारी के अनुसार अस्पताल में बिजली की वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में सोलर पैनल के अलावे जनरेटर सुविधा उपलब्ध है. लेकिन आए दिन सोलर पैनल कुछ तकनीकी खराबी के कारण पूर्ण रूप से काम नहीं करता.जिसके कारण जनरेटर का सहारा लिया जाता है. अस्पताल के कुछ हिस्सों में ही जनरेटर की सुविधा उपलब्ध कराई गई है जिसमें इमरजेंसी विभाग में आने वाले मरीजों के साथ-साथ अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर और सीसीयू, आईसीयू समेत कई विभाग शामिल है. यह">https://lagatar.in/dhanbad-demand-for-formation-of-migrant-labor-commission-in-the-state/">यह

भी पढ़ें : धनबाद : राज्य में प्रवासी मजदूर आयोग के गठन की मांग [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही