Search

 
 
 

धनबाद : मोदी सरकार जब-जब डरती है, ED को आगे करती है-ब्रजेन्द्र सिंह

 
Dhanbad : जिला कांग्रेस के अध्यक्ष ब्रजेन्द्र प्रसाद सिंह ने कहा है कि मोदी सरकार बदले की भावना से काम कर रही है. उसने कांग्रेस के खिलाफ साजिश रची है. नेशनल हेराल्ड मामले में पूछताछ के नाम पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी व राहुल गांधी को प्रवर्तन निदेशालय (ED] बार-बार बुला रहा है. यह विफलताओं को छुपाने की साजिश है. लोगों को दिग्भ्रमित करने की चाल है. श्री सिंह रांची में आयोजित  `सत्याग्रह` कार्यक्रम में बोल रहे थे. सोनिया गांधी को पूछताछ के लिए बुलाने के विरोध में कांग्रेस ने इसका आयोजन किया था. उन्होंने कहा कि  कांग्रेस पार्टी एक सजग राजनीतिक दल है, जो कानून एवं संविधान का सम्मान करती है. इसलिए इस बदनीयत कार्रवाई का वे गाँधीवादी तरीके से विरोध कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि जब-जब मोदी डरते हैं, तो ईडी को आगे करते हैं. लेकिन, कांग्रेस पार्टी न डरी है न डरेगी, न झुकी है और न झुकेगी. रांची में आयोजित इस कार्यकर्म में धनबाद के सैकड़ों पार्टी वर्कर्स ने भाग लिया. यह भी पढ़ें : देसी">https://lagatar.in/dhanbad-two-youths-caught-with-country-made-pistols-and-bullets-sent-to-jail/">देसी

कट्टा और गोली के साथ  पकड़े गए दो युवकों को भेजा गया जेल [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही