Search

 
 
 

धनबाद : विस्थापितों को कहां और कैसे बसाए, यह झारखंड सरकार का दायित्व - अरूप चटर्जी

 
कुमारधुबी के रेलवे विस्थापितों की हुई आमसभा, आसनसोल डीआरएम व धनबाद डीसी से बातचीत का फ़ैसला
Maithon : कुमारधुबी क्षेत्र के मैथन मोड़ में बुधवार 13 सितंबर को पूर्व विधायक अरूप चटर्जी के नेतृत्व में रेलवे विस्थापितों की एक आमसभा हुई. जहां सर्वसम्मति से विस्थापितों की समस्याओं को लेकर आसनसोल डीआरएम व डीसी धनबाद से मिलकर समस्या के समाधान की बात रखने का निर्णय लिया गया. [caption id="attachment_757539" align="alignnone" width="272"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/VISTHAPIT-1-1-272x181.jpg"

alt="" width="272" height="181" /> आमसभा में जुटी रेलवे की विस्थापित महिलाएं[/caption] पूर्व विधायक अरूप चटर्जी ने कहा कि बीते दिनों आसनसोल डीआरएम सहित फ्रेट कोरिडोर निर्माण में लगे अधिकारियों से वार्ता हुई थी. जिसमें रेलवे अधिकारियों ने मात्र 45 मीटर जमीन अधिग्रहण करने की बात कही थी. लेकिन अब रेलवे की ओर से 120 मीटर जमीन अधिग्रहण किया जा रहा है. यह यहां के लोगों के साथ अन्याय है. कहा कि जमीन अधिग्रहण के पहले विस्थापित हो रहे लोगों के पुनर्वास की व्यवस्था करना चाहिए. धनबाद डीसी से  विस्थापितों के पुनर्वास कराने पर बात की जाएगी. यह झारखंड सरकार का दायित्व है कि विस्थापित हो रहे लोगों को कहा और कैसे बसाएं. गौरतलब है कि एग्यारकुंड प्रखंड के चार पंचायत शिवलीबाड़ी पूरब, शिवलीबाड़ी मध्य, मेढ़ा व एग्यारकुंड दक्षिण पंचायत के सैकड़ों परिवार फ्रेट कोरिडोर निर्माण व अमृत स्टेशन के निर्माण के जद में आकर बेघर हो रहे हैं. पिछले पचास वर्षों से अधिक समय से रह रहे लोगों को बेघर होने का डर सता रहा है. इधर आसनसोल रेल मंडल सभी को घर खाली करने के लिए तीन-तीन नोटिस दे चुका है. जिसकी अंतिम तारीख 15 सितंबर है. आमसभा में मुन्ना यादव, नागेंद्र कुमार, बादल बाउरी, अजय चौधरी, पुनञ्जय शर्मा, शंभु सिंह, मनोज राउत, मनोरंजन मल्लिक, रोशन मिश्रा, रामजी यादव, कमलेश सिंह, जितेंद्र शर्मा, हरेंद्र सिंह, मुन्ना सिंह, मो मुख्तार, मनोज यादव, प्रकाश कुमार, रामचंद्र यादव, संतु चटर्जी ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त किये. यह">https://lagatar.in/dhanbad-youth-dies-in-road-accident-in-lady-dumar/">यह

भी पढ़ें : धनबाद : लेडी डुमर में सड़क दुर्घटना में युवक की मौत [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही