Search

धनबाद: पुलिस पकड़ कर कहां ले गई युवक को, पूछ रही मां और बहन

 लगा रही थाना का चक्कर, एसएसपी को भी पत्र देकर लगाई गुहार

 Dhanbad : मेरा बेटा भीम सिंह निर्दोष है....उसे बिहार के औरंगाबाद पचरूखिया से विगत शनिवार को ही पकड़कर पुलिस धनबाद लाई है. परंतु पांच दिन बाद भी उसका पता नहीं चल रहा है. कोई पुलिस पदाधिकारी बताने को तैयार नहीं है. मां मंजू देवी गुरुवार 15 जून को धनसार थाना के पास ऐसी ही बातें कह रही थी. वह पुत्री पम्मी के साथ बेटे की तलाश करती हुई धनसार थाना आई थी. इसके पहले पुत्र का पता लगाने के लिए झरिया, बरवाअड्डा, राजगंज सहित कई थाना का चक्कर लगाया. इसके अलावा उन्होंने पुत्र के बारे में जानकारी के लिए एसएसपी को भी पत्र सौंपा है. पत्र में कहा गया है कि उसका पुत्र बेगुनाह है, उसे फंसाया जा रहा है. उसे बेटे के साथ अनहोनी की आशंका सता रही है. कहा कि पुत्र दो माह से अपने गांव औरंगाबाद में है.  वह शनिवार को अपनी गाड़ी से ससुराल पचरूखिया गया था. वहीं से धनबाद पुलिस उसे गाड़ी सहित उठा लाई है. बुधवार 14 जून को अखबार में खबर देखने के बाद पता चला. परंतु उसका बेटा कहां है, पुलिस नहीं बता रही है. अगर न्याय नहीं मिला तो न्यायालय का दरवाजा खटखटाएंगे. भीम सिंह के पिता विनय सिंह पूरे परिवार के साथ कुस्तौर में रहते हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp