Search

धनबाद: जहां तहां गाड़ी खड़ा करना पड़ेगा महंगा, पुलिस लगाएगी डंडा

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) शहरी क्षेत्र में जाम की समस्या को लेकर यातायात पुलिस उपाधीक्षक राजेश कुमार ने आदेश जारी किया है. वही आदेश में कहा है कि शहरी क्षेत्रों में लगातार यातायात जाम की समस्या एवं चालकों द्वारा सड़कों पर जहां तहां वाहनों के पड़ाव करने के कारण जाम की समस्या उत्पन्न हो रही है. वैसे वाहन चालकों के विरूद्ध लगातार अभियान चलाकर मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई करने के लिए विशेष दल का गठन किया गया है, जिसमें परिचारी रजनीश कुमार के नेतृत्व में 03  सअनि, थाना प्रभारी प्रतिदिन बदल-बदल कर मौजूद रहेंगे. उपरोक्त दल प्रतिदिन शहरी क्षेत्रों विशेषकर स्टील गेट, हटिया मोड़, सिटी सेन्टर, बरौड़, श्रमिक चौक, कोर्ट रोड, बैंक मोड़ क्षेत्र में भ्रमण कर सड़कों पर खड़े वाहन के चालकों के विरुद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करेगा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp