Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : जहां स्वच्छता है, वहां भगवान का वास- निदेशक

Dhanbad :  धनबाद के बरवारोड स्थित सीएसआईआर केन्द्रीय खनन एवं ईंधन अनुसंधान संस्थान (सिम्फर) के सभागार में 15 मई को स्वच्छता पखवाड़ा का समापन हुआ. समापन समारोह में मुख्य अतिथि संस्थान के निदेशक प्रो. अरविंद कुमार मिश्रा ने कहा कि स्वच्छता हमारी पहली प्राथमिकता है. इसकी शुरुआत अपने घर से होनी चाहिए. जब हम अपने आप को स्वच्छ रखेंगे,तभी हमारा स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा और समाज व देश भी स्वच्छ हो पाएगा. जहां स्वच्छता है, वहाँ भगवान भी प्रकट होते हैं. प्रशासन नियंत्रक आलोक शर्मा ने 1 से 12 मई तक चले स्वच्छता पखवाड़े के बारे में जानकारी दी. समारोह में धनबाद नगर निगम के सिटी मैनेजर कुणाल कुमार सिंह, संस्थान के मुख्य वैज्ञानिक जेके सिंह, प्रशासन नियंत्रक आलोक शर्मा, अनुभाग अधिकारी राकेश कुमार सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbads-bushikan-dojo-karate-players-won-4-gold/">धनबाद

के बुशिकान डोजो कराटे के खिलाड़ियों ने जीते 4 स्वर्ण [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही