Katras/Baghmara : बीसीसीएल ब्लॉक दो क्षेत्र के नदखरकी एबीओसीपी में फिटर ब्रेकर में कार्यरत सेलपिकर मजदूर अजय सिंह की सड़क हादसे में मौत हो गई. एक अप्रैल की रात ड्यूटी से घर लौटने के क्रम में हादसा हुआ. आश्रित को नौकरी व मुआवजा की मांग को लेकर परिजनों व मजदूरों ने रविवार को साइडिंग में शव रख कर प्रदर्शन किया. साइडिंग का कामकाज घंटों ठप रखा. आउटसोर्सिंग कंपनी द्वारा मजदूर अजय सिंह को कंपनी का कर्मी नहीं बताए जाने से साथी मजदूर उग्र हो गए और जमकर प्रदर्शन किया. अंत में पीओ केके सिंह की पहल पर आउटसोर्सिंग कंपनी खेमका ने मृतक के अंतिम संस्कार व क्षतिपूर्ति के लिए राशि भुगतान करने पर सहमति जताई. इसके बाद ही आंदोलन समाप्त हुआ. [wpse_comments_template]
धनबाद : ड्यूटी से लौटते समय हादसे मजदूर की मौत, विरोध में घंटों कामकाज ठप
Leave a Comment