Tundi: पूर्वी टुंडी प्रखंड अंतर्गत मोहलीडीह गांव में बुधवार 19 अप्रैल की रात लगभग 8:30 बजे राहुल राय के घर में आग लग गई. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया. लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी. सूचना मिलने पर दमकल की गाड़ी लगभग 11 बजे रात को पहुंची व थोड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. हालांकि तब तक घर में रखी खाने पीने की खाद्य सामग्री सहित अन्य संपत्ति जल कर राख हो गई. एक अनुमान के अनुसार हजारों का नुकसान हुआ है. गृहस्वामी की आर्थिक स्थिति पूरी तरह अस्त व्यस्त हो गई. घर जल जाने के बाद रहन-सहन की भी समस्या हो गई है. खाने का सामान भी नहीं बचा. [wpse_comments_template]
धनबाद: पूर्वी टुंडी के मोहलीडीह में आग से पूरा घर जल कर राख
Last Updated: Apr 20, 2023 12:00 AM (IST)