Search

 
 
 

धनबाद : जिसकी नियुक्ति पर सवाल, उसे ही बना दिया कॉलेज का प्रभारी प्राचार्य

 
Niraj Kumar Dhanbad : बीबीएमकेयू से संबद्ध धनबाद">https://lagatar.in/teachers-day-celebrated-in-dhanbads-educational-institutions-respected-teachers/">

(Dhanbad) का बीएसएस कॉलेज नियुक्तियों से लेकर अनुदान व यूजीसी की राशि की बंदरबांट को लेकर सुर्खियों में रहा है. अब प्रभारी प्राचार्य प्रो. सुबोध कुमार और उनके  सगे भाई प्रो सुनील कुमार की नियुक्ति का मामला चर्चें में है. दरअसल, दोनों भाइयों की नियुक्ति के समय जमा सर्टिफिकेट के अनुसार उनके जन्म में महज 4 माह 28 दिन का अंतर है. यह मामला कई बार उठा लेकिन कॉलेज के शासी निकाय ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है. उनके प्रमाण पत्रों की उचित कमेटी से जांच भी नहीं कराई गई. इनकी नियुक्ति प्रक्रिया और नियुक्ति की तिथि में भी काफी पेंच है. प्रो. सुबोध कुमार कॉलेज में अर्थशास्त्र के प्रोफेसर हैं, जबकि उनके भाई प्रो. प्रो. सुनील कुमार पॉलिटिकल साइंस के प्रोफेसर हैं. प्रो. सुबोध कुमार को कॉलेज की तदर्थ कमेटी की सचिव डॉ. पुष्पा कुमारी ने प्रभारी प्राचार्य नियुक्त कर दिया है.

एक भाई का जन्म दिसंबर 1963 में, दूसरे का मई 1964 में

सामान्य तौर पर दो संतानों के बीच कम से कम 9 माह का अंतर होता है. लेकिन बीएसएस कॉलेज में कार्यरत इन दो सगे भाइयों के मामले में ऐसा नहीं है. सर्टिफिकेट में एक भाई प्रो. सुनील कुमार की जन्म तिथि 11 दिसंबर 1963 दर्ज है, जबकि प्रो. सुबोध कुमार की 8 मई 1964 है. दोनों की नियुक्ति वर्ष 1992-93 में हुई थी. ऐसे में दोनों कॉलेज में लगभग 30 वर्षों से कार्यरत हैं. इस दौरान उन्हें वेतन से लेकर अन्य सभी प्रकार के लाभ मिलते रहे. अब प्रो. सुबोध कुमार को कॉलेज का प्रभारी प्राचार्य बना दिया गया है. जबकि कॉलेज में उनसे सीनियर लगभग 20 शिक्षक कार्यरत हैं. बता दें कि डॉ. सुबोध कॉलेज के परीक्षा नियंत्रक का पद भी संभाल रहे हैं. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-elderly-woman-dies-after-falling-from-an-auto-near-bhaga-mining-college-road-jam/">धनबाद

: भागा माइनिंग कॉलेज के पास ऑटो से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत, सड़क जाम [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही