Search

 
 
 

धनबाद: डीवीसी के खिलाफ धरना-प्रदर्शन क्यों नहीं करते भाजपाई : झामुमो नेता

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) बिजली-पानी की समस्या को लेकर शुक्रवार 29 अप्रैल को भाजपा के आक्रोश मार्च पर झामुमो के पूर्व महानगर अध्यक्ष देबू महतो ने कहा कि भाजपा दिखावा कर रही है. जनमुद्दों को लेकर जनता को गुमराह कर रही है. उन्होंने कहा कि भाजपाई धरना नहीं दे रहे, बजरंग जयंती मना रहे हैं. धरना-प्रदर्शन करना होता तो वे DVC मुख्यालय में होते. श्री महतो ने बताया कि भाजपाई DVC  के समक्ष ऐसा करना मुनासिब नहीं समझते. हेमंत सरकार ने 260 करोड़ की अतिरिक्त विद्युत खरीदने में सफलता हासिल की है श्री महतो ने कहा कि भाजपा के सांसद और विधायक केन्द्र सरकार के इशारे पर झारखंड की लोकप्रिय सरकार को अस्थिर करने के काम में लगे हुए हैं. भाजपाई DVC से बात करना उचित नहीं समझते. भाजपा शासित राज्यों की तुलना में झारखंड में कम विद्युत कट होता है. बावजूद  DVC  केन्द्र सरकार के इशारे पर तपती गर्मी में बिजली काट कर झारखंड सरकार को नीचा दिखाने का काम कर रहा है. यह भी पढ़ें : पाकुड़">https://lagatar.in/pakur-hemant-government-is-looting-jharkhand-babulal/">पाकुड़

: झारखंड को लूट रही है हेमंत सरकार- बाबूलाल [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही