Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : ऊर्जा स्टैंडिंग कमेटी के सदस्य सांसद बिजली कटौती पर मौन क्यों

Advertisement
Advertisement
  Dhanbad: कांग्रेस के वरीय नेता सह जिप सदस्य अशोक कुमार सिंह ने 27 जनवरी को मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि जिले में बिजली की लचर व्यवस्था को लेकर भाजपा के धनबाद विधायक राज सिन्हा द्वारा रणधीर बर्मा चौक पर दिया जा रहा 72 घंटे का महा धरना नौटंकी है. यह धरना सरकार को बदनाम करने के लिए दिया जा रहा है. बिजली कटौती केंद्र सरकार की साजिश है. उन्होंने कहा कि विधायक को अगर धरना देना ही है तो डीवीसी के खिलाफ दे, जिसमें वह खुद भी शामिल होंगे. लेकिन वह ऐसा नहीं करेंगे, क्योंकि डीवीसी केंद्र के अधीन है. उन्होंने कहा कि रघुवर सरकार के समय ही डीवीसी का 53, 000 करोड रुपये बकाया था. हेमंत सरकार उस बकाया को धीरे धीरे चुका रही है. अब वह रकम घटकर 2173 करोड़ रह गई है. उन्होंने कहा कि धनबादवासी लगातार बिजली संकट झेल रहे हैं.  बिजली कटौती के कारण उद्योग धंधे के साथ आम जनजीवन भी बुरी तरह प्रभावित हो रहा है. बावजूद धनबाद के सांसद पशुपतिनाथ सिंह द्वारा कोई पहल नहीं की गई. सांसद ऊर्जा विभाग की स्टैंडिंग कमेटी के सदस्य हैं. उन्होंने कहा कि धनबाद में केंद्र सरकार की नुमाइंदा होने के नाते उनका दायित्व बनता है कि वह दिखावे की राजनीति से अलग हटकर कोई सार्थक प्रयास करें. ताकि धनबाद की जनता को बिजली की लचर व्यवस्था से निजात मिल सके. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/negligence-in-dhanbad-snmmch-corona-investigation-not-being-done-in-opd/">धनबाद

एसनएमएमसीएच में लापरवाही : ओपीडी में नहीं हो रही कोरोना जांच [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही