Search

 
 
 

धनबाद: दूसरे दिन भी राहुल गांधी से पूछताछ क्यों, बर्दाश्त नहीं करेगी पार्टी : युवा कांग्रेस

 
Dhanbad: धनबाद (Dhanbad) नेशनल हेराल्ड मामले में 14 जून मंगलवार को भी राहुल गांधी को ईडी कार्यालय बुलाकर पूछताछ की गई, जिससे कांग्रेसियों में भारी रोष है. कांग्रेस के नेता-कार्यकर्ताओं ने 14 जून को भी पूरे देश में धरना प्रदर्शन किया. धनबाद में भी युवा कांग्रेस के नेतृत्व में रणधीर वर्मा चौक पर केंद्र की मोदी सरकार का पुतला दहन किया गया. कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की. मीडिया से बातचीत में NSUI के जिला अध्यक्ष गोपाल कृष्ण चौधरी ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार अपनी एजेंसी के जरिये कांग्रेस और विपक्ष पर जबरन हमला कर रही है, जो देश हित में नहीं है. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार पक्षपात पूर्ण रवैया अपनाना बंद करे. इसे कांग्रेस पार्टी कतई बर्दाश्त नहीं करेगी. कांग्रेस पार्टी ने अंतिम दम तक देश को जोड़ने का काम किया है और आगे भी करेगी. उन्होंने कहा कि अगर सरकार का यही रावैया रहा तो कांग्रेस सड़क से सदन तक आंदोलन करेगी. बता दें कि राहुल गांधी से 13 जून को घंटों पूछताछ के बाद भी जब अपेक्षित जवाब नहीं मिला तो ईडी ने 14 जून को फिर उन्हें पूछताछ के लिए ईडी कार्यालय आने को कहा, जिसे कांग्रेसी केंद्र सरकार की साजिश बता रहे हैं. यह भी पढ़ें : धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-action-continues-to-remove-illegal-occupation-from-housing-colony-silence-about-public-market/">धनबाद:

हाउसिंग कॉलोनी से अवैध कब्जा हटाने की कार्रवाई जारी,जनता मार्केट के बारे में चुप्पी [wpse_comments_template]        
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही