Search

 
 
 

धनबाद : ईसीएल मुगमा व बीसीसीएल के चांच विक्टोरिया क्षेत्र में हड़ताल का व्यापक असर

 

कोलियरियों में मजदूरों ने किया जोरदार प्रदर्शन, केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी

Nirsa/Maithon : केंद्र सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर कोयला उद्घोग में शुक्रवार को आहूत देशव्यापी हड़ताल का ईसीएल के मुगमा व बीसीसीएल-12 एरिया के चांच विक्टोरिया में व्यापक असर रहा. ईसीएल मुगमा क्षेत्र की हरियाजम, बैजना, खुसरी ओसीपी, राजा कोलियरी, बराकर आउटसोर्सिंग वर्कशॉप, खुदिया कोलियरी, सेंट्रलपूल आउटसोर्सिंग, लखीमाता, श्यामपुर, राजपुरा व कुमारधुबी कोलियरी, रिजनल वर्कशॉप, बरमुडी ओसीपी सहित आसपास की कोलियरियों व कार्यालयों में कामकाज ठप रहा. इंटक, बीसीकेयू, सीएमडब्ल्यूयू, सीटू व एचएमएस नेताओं के नेतृत्व में मजदूरों खदान के अंदर और बाहर जोरदार प्रदर्शन किया और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की. बीसीकेयू के केंद्रीय महासचिव व पूर्व विधायक अरूप चटर्जी तथा यूनियन के केंद्रीय सचिव आगम राम ने हड़ताल सफल होने का दावा करते हुए मजदूरों को बधाई दी है. अरूप चटर्जी ने कहा कि सरकार श्रमिकों की आवाज दबाने का प्रयास कर रही है, जिसे सफल नहीं होने दिया जाएगा. बीसीसीएल एरिया नंबर 12 चांच विक्टोरिया में हड़ताल भी हड़ताल पूरी तरह से सफल रही. नेताओं ने कहा कि हड़ताल से ईसीएल व बीसीसीएल को भारी नुकसान हुआ है. प्रदर्शन में आगम राम, कार्तिक चंद्र दत्त, बादल बाउरी, रामजी यादव, रंजन सिंह, लालू ओझा, अमित मुखर्जी, उत्तम कर, शंकर सिंह, दीपक सिंह, रंजीत मोदी, हरे राम, दिलीप सिंह, तापस चटर्जी, तारक रविदास, काजल गोराई, परेश सोरेन, दिलीप सिंह, रामनद राजभर, माधव गोराई, खोखन दास, विश्वनाथ बाउरी, जय देव, विमल कासिम अंसारी आदि शामिल रहे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-deputy-commissioner-released-the-book-birds-of-dhanbad/">धनबाद

: उपायुक्त ने `बर्ड्स ऑफ धनबाद` पुस्तक का किया विमोचन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही