Putki : पुटकी (Putki) वेस्टर्न झरिया एरिया मुनिडीह के जीएम जितेंद्र सारथू महापात्रा, एपीएम बिनीता कुमारी व नोडल ऑफिसर संतोष कुमार के खिलाफ विधवा माया देवी के साथ धोखाधड़ी कर उसकी सौतन को मृतक पति का ग्रेच्यूटी व पीएफ की राशि भुगतान करने के आरोप में केस दर्ज किया गया है. धनबाद न्यायालय के आदेश पर मुनिडीह के अधिकारियों के साथ शिकायतकर्ता माया देवी की सौतन सुलोचना देवी व नवीन कुमार के खिलाफ पुटकी थाना में कांड संख्या 01/23 भादवि की धारा 323,341,420,467,471 व 34 के तहत मामला दर्ज किया गया है. पीड़िता ने आरोप लगाया है कि मुनिडीह कोलियरी में कार्यरत पति रामचन्द्र कुमार साह का निधन बीमारी के कारण 4 मई 2021 को हो गया. इसके पहले रामचन्द्र ने 9 नवंबर 2011 को माया के साथ मुनिडीह कालीमंदिर में विवाह रचाया. धनबाद कोर्ट में शपथ पत्र भी दिया. इसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ी तो पहली पत्नी ने साथ छोड़ दिया. शादी की बात का पता चला तो कोर्ट में केस किया. जमानत के बाद पति से हर माह खाना खुराकी का पैसा लिया. पति की मौत के बाद जालसाजी कर दूसरी पत्नी से पेपर में साईन करा कर व अधिकारियों की मिलीभगत से सारा पैसा हड़प लिया. अधिकारियों से मिलने पर ऑफिस से उसे मारपीट कर भगा दिया गया. [wpse_comments_template]
धनबाद: मृत बीसीसीएल कर्मी की विधवा ने मुनिडीह के जीएम पर किया केस
Leave a Comment