Nirsa : धनबाद (Dhanbad) जिले के गोविंदपुर के चर्चित भोलानथ मंडल हत्याकांड में आरोपी उसकी पत्नी लखी मंडल व प्रेमी पवन मंडल को पुलिस ने गिरफ्तार कर 4 अप्रैल को जेल भेज दिया. पुलिस ने भोलानाथ की पत्नी को सोमवार को ही हिरासत में लिया था. जबकि प्रेमी मंगलवार की सुबह धनबाद के बरटांड़ स्थित एक अपार्टमेंट से पकड़ा गया. दोनों ने अपने स्वीकारोक्ति बयान में हत्या की बात कबूली है. पुलिस को बताया कि उनलोगों ने गला दबाकर हत्या की है. भोलानाथ का शव सोमवार को खिड़की से लटका मिला था. पुलिस की पूछताछ में बताया कि दोनों में प्रेम प्रसंग पिछले कई वर्षों से चल रहा था. एक बार आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े जाने पर समाज काफी बेइजती भी की थी. फिर भी दोनों मिलते-जुलते रहते थे. इसको लेकर भोलानाथ व लखी में झगड़ा भी होता था. अंत में उनलोगों ने हत्या की योजना बनाई. भोलानाथ मंडल रात जब गहरी निंद में सो गया, तो दोनों ने गमछा के सहारे उसका गला दबाकर मार डाला और आत्महत्या दिखाने के लिए उसे खिड़की के सहारे टांग दिया.
प्रेमी ने हाजत में की आत्महत्या की कोशिश, पुलिस ने निकाला
[caption id="attachment_599129" align="aligncenter" width="225"]

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/premi-225x300.jpg"
alt="" width="225" height="300" />
गिरफ्तारी के बाद थाना में हथकड़ी लगाए प्रेमी[/caption] पूछताछ के बाद गोविंदपुर पुलिस ने प्रेमी पवन मंडल को हाजत में बंद कर दिया. लेकिन उसने हाजत में ही गमछा के सहारे आत्महत्या करने की कोशिश की. यह देखकर जवानों के होश उड़ गए और तुरंत हाजत से बाहर निकाला. इस बीच पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार को भोलानाथ मंडल के शव का गांव के श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया. समाचार लिखे जाने तक उसके दोनों बच्चे गोविंदपुर थाना पुलिस के संरक्षण मे थे. यह भी पढ़ें :
धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-thousands-stolen-by-breaking-the-lock-of-closed-house-in-baghmara/">धनबाद : बाघमारा में बंद आवास का ताला तोड़कर हजारों की चोरी [wpse_comments_template]
Leave a Comment