Search

धनबाद : शहजादा हत्याकांड मामले में मृतक की पत्नी ने लगायी न्याय की गुहार, कहा- अगस्त में अगवा करने की मिली थी धमकी

Dhanbad : शहजादा हत्याकांड  मामले में मृतक की पत्नी शहनाज खान ने अपने आवास पर एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया. और धनबाद पुलिस प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई. इसे भी पढ़ें - पटना">https://lagatar.in/earthquake-tremors-in-parts-of-north-bihar-including-patna/27669/">पटना

सहित उत्तर बिहार के कुछ हिस्सों में लगे भूकंप के झटके

पुलिस पर हमलोगों को है भरोसा

प्रेस वार्ता के दौरान मृतक की बहन रिजवाना खातून ने कहा कि पुलिस पर हमलोगों को पूरा भरोसा है. परन्तु हत्या के तीन दिन बीत जाने के बाद भी अभी तक शहजादा के हत्यारों का कोई सुराग पुलिस को नहीं मिला है.

हत्यारे को जल्द गिरफ्तार कर सजा दी जाये

उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन से हमलोग यह मांग करते है कि हत्यारे को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर उसे सख्त से सख्त सजा दी जाये. इसे भी पढ़ें - कोडरमा:">https://lagatar.in/koderma-young-mans-second-marriage-by-fraud-arrested/27664/">कोडरमा:

धोखाधड़ी कर युवक ने की दूसरी शादी, गिरफ्तार

साजिश के तहद किया गया है हत्या

वही मृतक की पत्नी ने इस दौरान कहा की साजिश के तहत शहजादा की हत्या की गई है. लेकिन पुलिस को अभी तक हत्यारे का कोई सुराग नही मिला है. आखिर क्या वजह है. जो पुलिस हत्यारे को पकड़ नहीं रही है.

अगस्त में अगवा करने की मिली थी धमकी

उन्होंने प्रेस वार्ता के दौरान यह भी कहा कि अगस्त महीने में गैंगस्टर फहीम खान के गुर्गों के द्वारा शहजादा को उठा लेने की धमकी मिली थी. पर घर वालों ने इस धमकी को सीरियस में नहीं लिया जिसका खमियाज़ा आज हम सभी को भुगतना पड़ रहा है. इसे भी पढ़ें - धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-electricity-department-owes-crores-of-rupees-to-219-big-defaulters/27655/">धनबाद:

बिजली विभाग का 219 बड़े बकायेदारों के पास करोड़ों रूपया बकाया

13 फरवरी को मिला था शव

आपको बता दे कि भूली ओपी क्षेत्र के जोनल ट्रेनिंग स्कूल के समीप 13 फरवरी शनिवार की सुबह एक युवक का शव बरामद किया गया था. शव को देख कर हत्या की आशंका जताई जा रही थी. कुछ देर बाद मृतक की पहचान पैर में पहने चप्पल से की गई थी. मृतक की पहचान आजाद नगर निवासी शहजादा खान के रूप में की गई थी. मृतक को रेलवे लाइन के किनारे बोरे में डाल कर फेंक दिया गया था. सूत्रों के मुताबिक मृतक शहजादा जमीन का कारोबारी था. इसे भी पढ़ें - जामताड़ा:">https://lagatar.in/jamtara-dead-body-of-unidentified-woman-found-in-well-engaged-in-police-investigation/27646/">जामताड़ा:

कुएं में मिला अज्ञात महिला का शव, पुलिस जांच में जुटी  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//