Search

 
 
 

धनबाद : पति के गुजरने के 20 घंटे बाद चल बसी पत्नी

 
Topchanchi  :  शादी के समय सात फेरे की रस्म अदायगी के दौरान साथ जीने-मरने का वचन लेने की परंपरा सदियों से चली आ रही है. मगर वास्तव में ऐसा उदाहरण शनिवार 10 जून को देखने को मिला. तोपचांची थाना क्षेत्र के तांतरी पंचायत अंतर्गत कुडामू गांव के भूतपूर्व शिक्षक गणेश प्रसाद महतो का निधन 95 वर्ष की उम्र में 9 जून को दोपहर 2 बजे हो गया. पति के गुजरने के बाद पत्नी बिलिया देवी भी 10 जून को सुबह 10:30 बजे दुनिया को अलविदा कह गई. मात्र 20 घंटे के अंदर पति-पत्नी के गुजरने के साथ ही  गांव में इस अटूट दाम्पत्य प्रेम की चर्चा हो रही है. हालांकि दोनों के निधन के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. निधन की सूचना मिलते ही आस पास के शिक्षाविद्, समाजसेवियों, जन प्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने दुख प्रकट किया है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही