Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: पूर्व विधायक संजीव सिंह को देखने पहुंची पत्नी रागिनी

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad)  झरिया के पूर्व विधायक संजीव सिंह काफी दिनों से बीमार चल रहे हैं. विगत 10 अप्रैल को सीने में दर्द की शिकायत के बाद उन्हे धनबाद जेल प्रशासन ने आनन-फानन में एसएनएमसीएच अस्पताल में भर्ती कराया है. उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें सीसीयू में रखा गया है. शुक्रवार 14 अप्रैल को संजीव सिंह की तबीयत बिगड़ने की सूचना मिलने पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रागिनी सिंह एसएनएमसीएच पहुंची व पति का हाल जाना. पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि संजीव सिंह के स्वास्थ्य में कोई सुधार नहीं हो रहा है. उनके बाएं शरीर की तरफ कोई हलचल नहीं दिख रही है. कहा कि हालत को देखते हुए कोर्ट में आवेदन दिया गया है, जैसा निर्देश होगा वैसा किया जाएगा. कहा कि यहां के डॉक्टर कैसा इलाज कर रहे हैं, मुझे जानकारी नहीं है. उन्होंने कहा कि इलाज से वह बिलकुल संतुष्ट नहीं हैं. सूचना मिलते ही संजीव सिंह समर्थकों का जमावड़ा लगने लगा. समर्थकों ने पूर्व विधायक के स्वास्थ्य संबंधी कोई जानकारी न मिलने देने पर रोष दिखाते हुए सत्ता पक्ष के प्रभाव में ठीक इलाज नहीं होने का आरोप लगाया व नाराजगी जाहिर की. इस मौके पर बारी संख्या में सिंह मेंशन समर्थक मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही