Search

 
 
 

धनबाद: संजीव सिंह के इलाज के लिए पत्नी रागिनी सिंह ने स्वास्थ्य सचिव को लिखा पत्र

 

रिम्स रांची छोड़ कर किसी निजी अस्पताल में भर्ती कराने की अनुमति मांगी

Dhanbad : झरिया के पूर्व विधायक संजीव सिंह के बेहतर इलाज के लिए पत्नी रागिनी सिंह ने 19 जुलाई बुधवार को स्वास्थ्य सचिव का दरवाजा खटखटाया. स्वास्थ्य सचिव को पत्र लिख कर एसएनएमएमसीएच में पूर्व विधायक के इलाज और बिगड़ती स्थिति की जानकारी दी. पत्र में डॉक्टरों की सिफारिश पर संजीव सिंह को रांची रिम्स रेफर करने पर आपत्ति जताई गई है. कहा गया है कि रिम्स में उनकी जान को खतरा है. भाजपा नेत्री ने पति का इलाज रिम्स में नहीं कराने व किसी निजी अस्पताल में भर्ती कराने की मांग स्वास्थ्य सचिव से की है. पत्र जारी करते हुए उन्होंने कहा कि उनके पति विगत 7 जुलाई को धनबाद मंडल कारा में सिर के बल गिरने से चोटिल हो गए हैं. उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है. इलाज धनबाद के शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है. परंतु उनकी स्थिति सुधर नहीं रही है. वह लोगों को न तो पहचान पा रहे हैं और न ही भोजन करने में सक्षम हैं. उनके वजन में भी काफी गिरावट आई है. उन्होंने कहा कि मेडिकल बोर्ड ने इलाज के लिए रांची रिम्स ले जाने की अनुशंसा की है. परंतु रिम्स में उनकी जान को खतरा है. पत्र में स्वास्थ्य सचिव से अनुरोध किया गया है कि उनके पति को धनबाद जिले के पाटलिपुत्र हॉस्पिटल, अशर्फी या जालान हॉस्पिटल जैसे किसी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में रेफर किया जाए. उन्होंने कहा है कि इलाज का सारा खर्च वह स्वयं से करने को तैयार हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही