Search

 
 
 

धनबाद:  बेवफा पति के खिलाफ पत्नी का हंगामा, युवक ने किया अपनाने से इनकार

 

आसपास के लोग जुटे, महिला ने किया चिरकुंडा थाना का रुख

Maithon :  कुमारधुबी क्षेत्र के शिवलीबाड़ी मवि के पास रहने वाले राहुल गुप्ता को अपना पति बता श्वेता देवी नामक एक महिला ने 21 जुलाई शुक्रवार की शाम करीब छह बजे खूब हंगामा किया. वह गोद में दो साल की बच्ची लेकर राहुल के घर पहुंची थी. कहा कि तीन साल पहले फेसबुक पर उसे राहुल से प्यार हो गया. उसके बाद मां कल्याणेश्वरी मंदिर में दोनों ने शादी की. एक साल बाद आसनसोल के एक अस्पताल में बच्ची का जन्म हुआ. जन्म प्रमाण पत्र में भी पिता का नाम राहुल गुप्ता है. तीन साल तक सब कुछ ठीक ठाक रहा. डूमरकुण्डा स्थित एक किराये के मकान में पति के साथ राजी खुशी रह रही थीय परंतु अब राहुल ने सारा खर्च उठाने से मना कर दिया. साथ ही उसे अपनाने से भी इन्कार कर दिया. विवश होकर उसके घर पर न्याय के लिये आना पड़ा. हंगामा की सूचना पाकर कुमारधुबी ओपी के एएसआई श्रीनिवास शर्मा पहुंचे. आसपास के लोग भी पहुंच गए. मुखिया पति संजय यादव और समाजसेवी पुनंजय शर्मा के अलावा अन्य गणमान्य भी पहुंच गए. फिलहाल मान मनौव्वल चल रहा था. राहुल ने कहा कि मानवता के नाते महिला की मदद की थी. बच्ची का पिता वह नहीं है. उसे फंसाया जा रहा है. वह महिला को अपनाने से इनकार कर रहा है. इसके बाद महिला चिरकुंडा थाना में शिकायत दर्ज कराने चली गई. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही