Search

 
 
 

धनबाद : तोपचांची बीडीओ के खिलाफ डीसी व चुनाव आयोग से करूंगा शिकायत- चंद्रप्रकाश

 
Topchanchi : तोपचांची के बीडीओ बीडीओ फणिश्वर रजवार के खिलाफ मुखिया संघ के बेमियादी आंदोलन के तीसरे दिन बुधवार की शाम गिरीडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी धरना स्थल पर पहुंचे और अंदोलन का समर्थन किया. उन्होंने धरना पर बैठ कर जनप्रतिनिधियों का हौसला भी बढ़ाया. कहा कि यदि बीडीओ किसी राजनीतिक दल के इशारे पर काम कर रहे हैं, तो इसकी शिकायत वह धनबाद के डीसी वरुण रंजन व चुनाव आयोग से लिखित रूप में करेंगे. क्योंकि बीडीओ के किसी विशेष राजनीतिक दल के इशारे पर काम करने पर इस क्षेत्र में लोकसभा चुनाव निष्पक्ष तरीके से नहीं हो पाएगा. ज्ञात हो कि बीडीओ की कार्यशैली के विरोध में प्रखंड मुखिया संघ 26 फरवरी से प्रखंड कार्यालय के समक्ष धरना दे रहा है. यह भी पढ़ें :">https://lagatar.in/dhanbad-apas-3-news-together-including-connection-of-consumers-who-do-not-pay-water-tax-will-be-cut/">

धनबाद-आसपास : जल कर जमा नहीं करनेवाले उपभोक्ताओं का कटेगा कनेक्शन समेत 3 खबरें एक साथ 
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही