Search

 
 
 

धनबाद : बीबीएमकेयू को समाज से जोड़ेंगे, आम लोगों का विवि बनाएंगे- प्रो. पवन पोद्दार

 

प्रभारी कुलपति ने पदभार ग्रहण किया, हुआ जोरदार स्वागत

Dhanbad : बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति प्रो. पवन पोद्दार ने शुक्रवार को विवि के प्रभारी कुलपति का पदभार ग्रहण कर लिया. छात्र कल्याण संकायाध्यक्ष (डीएसडब्ल्यू) डॉ. पुष्पा कुमारी, डीन साइंस डॉ. जेएन सिंह, सीसीडीसी डॉ. एके माजी, एफओ डॉ. मुनमुन शरण, पीजी शिक्षक संघ के सचिव डॉ बीएन सिंह, विकास पदाधिकारी आरपी सिंह, कुलपति के ओएसडी डॉ. सत्यम चटर्जी ने उनका स्वागत किया. प्रभारी कुलपति ने अपनी प्राथमिकताएं गिनाते हुए कहा कि विश्वविद्यालय में सामाजिक सरोकार से जुड़ी गतिविधियों को बढ़ावा देंगे. इसके लिए ब्लड डोनेशन कैंप, पौधरोपण, आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में विकास के कार्य कर विश्वविद्यालय को समाज से जोड़ने का प्रयास करेंगे. खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा दिया जाएगा. विश्वविद्यालय को नैक और एबीसी से जोड़ा जाएगा. इसके अलावा सेंट्रल लाइब्रेरी और लैब फैसिलिटी को बेहतर बनाने का प्रयास किया करेंगे.

रिसर्च, सेमिनार व वर्कशॉप को देंगे बढ़ावा

प्रो. पोद्दार ने कहा कि ऐसा माहौल बनाने का प्रयास करेंगे जिसमें रिसर्च, सेमिनार और वर्कशॉप जैसी गतिविधियों को गति मिल सके. इससे विश्वविद्यालय के अधीनस्थ कॉलेजों का परसेप्शन ठीक होगा और उन्हें नैक में भी  फायदा हो सकेगा.

चार्ज लेते ही छुट्टी पर गए प्रभारी कुलपति

चार्ज लेने के साथ प्रभारी कुलपति 26 अक्टूबर तक की छुट्टी पर चले गए. इस दौरान डीएसडब्ल्यू भी छुट्टी पर धनबाद ज़िले से बाहर रहेंगी. इसे देखते हुए प्रो. पवन पोद्दार ने वरीय शिक्षक डीन साइंस सह आरएसपी कॉलेज बेलगड़िया के प्राचार्य डॉ. जेएन सिंह को अपना प्रभार सौंपा है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-2-members-of-interstate-robbery-gang-arrested-with-weapons/">धनबाद

: अंतरराज्यीय लुटेरा गिरोह के 2 सदस्य हथियार के साथ गिरफ्तार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही