Topchachi : विश्व पर्यावरण दिवस पर सोमवार 5 जून को तोपचांची प्रखंड के साहोबहियार स्थित बिनोद बिहारी महतो मेमोरियल टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज में वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की ओर से समारोह का आयोजन किया गया. समारोह में विधायक मथुरा प्रसाद महतो तथा उपायुक्त मौजूद थे. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने कहा कि जीवन में पर्यावरण का विशेष महत्व है बावजूद हम सभी पर्यावरण को क्षति पहुंचा रहे हैं. अगर भविष्य को बचाना है तो पर्यावरण को बचाने का संकल्प लेना होगा. पर्यावरण के साथ खिलवाड़ के कारण अब उसका बुरा परिणाम दिखने लगा है कई प्रकार नई बीमारी सामने आ रही है और लोग असमय काल के गाल में समा रहे हैं. उपायुक्त संदीप कुमार ने कहा कि पर्यावरण सभी के लिए जरूरी है. इसे बचाने पर सभी को ध्यान देने की जरूरत है. बदलती जीवन शैली के कारण पिछले 25 से 30 वर्ष में पर्यावरण को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है. पहले बारिश का पानी नालियों से बहते हुए तालाब तथा अन्य जलाशय पहुंचता था. परंतु अब नालियां जाम हो जाम हो रही हैं और बारिश का पानी वहां तर नहीं पहुंच पा रह है. जरुरत है वर्षा जल को संरक्षित करने की. पर्यावरण में आए बदलाव के कारण जलाशय सूखते जा रहे हैं. सभी को सजग होकर पर्यावरण को बचाना होगा, तभी आने वाले समय को बेहतर बना पाएंगे. पर्यावरण के साथ छेड़ छाड़ भविष्य को नुकसान पहुंचा सकता है. मौके पर विधायक मथुरा प्रसाद महतो, डीएफवो विकाश पालीवाल,आरएफओ ए के मंजुल,प्रमुख आनंद महतो,वीडियो राजेश एक्का,आर पी मिश्रा,बसंत महतो,विधायक प्रतिनिधि जगदीश चौधरी,समेत कई मौजूद थे.
पर्यावरण को बचाने के लिए किया वृक्षारोपण
[caption id="attachment_658774" align="aligncenter" width="300"]

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/kat-paryavaran-300x266.jpeg"
alt="" width="300" height="266" />
पौधरोपण करती दीक्षा मंडल की महिलाएं[/caption]
Katras : पर्यावरण दिवस के अवसर पर दीक्षा महिला मंडल अंतर्गत ब्लॉक दो क्षेत्र त्रिशक्ति महिला समिति द्वारा हरिणा बगान कॉलोनी के दुर्गा मंदिर प्रांगण में वृक्षारोपण किया गया. पर्यावरण की रक्षा के लिए शपथ ग्रहण किया गया. समिति ने उपस्थित जनों से पर्यावरण को स्वच्छ रखने का संदेश दिया. इस अवसर पर समिति की अध्यक्ष श्वेता कुमारी, विभा कुमारी, रीना चौहान, सुनीता बंदोपाध्याय, रीना दत्ता, शारदा कुमार आदि मौजूद थी. [wpse_comments_template]
Leave a Comment