Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : 8 लेन सड़क की फिनिशिंग के लिए तीन माह और करना होगा इंतजार

इसी माह जून में पूरा करना था काम, कंपनियों ने ‘साज’ से मांगा समय Dhanbad: विश्व बैंक की मदद से जिले में बन रही पहली 8 लेन सड़क का काम इस महीने भी पूरा नहीं होगा. शहर के लोगों को इसके लिए अभी और इंतजार करना होगा. सड़क निर्माण कार्य में जुटी दोनों कंपनियों ने स्टेट हाइवे अथॉरिटी ऑफ झारखंड (साज) से तीन माह का और समय मांगा है. कंपनियों का कहना है कि सड़क का 80 प्रतिशत से अधिक काम पूरा हो चुका है, लेकिन कई छोटे-छोटे कार्य  ऐसे हैं जिसमें दो-तीन महीना और समय लगेगा. इसमें हाईटेंशन तार के पोल, चौक चौराहों पर टेबल टाप और रंबल स्ट्रिप की व्यवस्था, पुल-पुलिया की मरम्मत, जेब्रा क्रासिंग, यूटिलिटी साइन बोर्ड, लाइटिंग आदि का काम शामिल है. इसे पूरा होते ही सड़क ‘साज’ को हैंडओवर कर दिया जाएगा.

410 करोड़ का है प्रोजेक्ट

8 लेन की यह सड़क 410 करोड़ का प्रोजेक्ट है. काकोमठ मोड़ से गोल बिल्डिंग तक बन रही 20 किमी तक सड़क का निर्माण कार्य त्रिवेणी व शिवालय कस्ट्रक्शन  कंपनी को संयुक्त रूप से दिया गया है. इसकी नींव 2016 में रखी गई थी. इसी  वर्ष वर्ल्ड बैंक की टीम ने सड़क का सर्वे किया था. अप्रैल 2019 में सड़क का काम शुरू हुआ जिसे 2020 के अंत तक पूरा करना था. लेकिन कोरोना के कारण छह माह काम बंद रहा. इसके बाद राज्य सरकार ने रोक लगा दी. नवंबर 2020 में पुन: काम शुरू हुआ. इसके बाद 2021 में भी डेढ़ महीना काम बंद रहा. फिर डेड लाइन बढ़ता गया. इस साल ‘साज’ ने दोनों कंस्ट्रक्शन कंपनियों को जून 2023 तक काम पूरा करने की डेडलाइन दी थी, लेकिन वह भी पूरा नहीं हो सका. इस बाबत स्टेट हाइवे अथॉरिटी ऑफ झारखंड (साज) के कार्यपालक अभियंता  मधुरेंद्र वर्मा ने कहा कि सड़क का काम लगभग पूरा हो चुका है, कुछ छोटे-छोटे इशूज हैं, जिसका समाधान किया जा रहा है. फिनिशिंग वर्क में थोड़ा समय लगता है. दो-तीन महीने में काम पूरा हो जाएगा.

नए धनबाद की परिकल्पना हो रही साकार

सड़क निर्माण पूरा होने में भले ही समय लग रहा हो, लेकिन इस सड़क पर नए धनबाद की परिकल्पना साकार हो रही है. सुपर स्पेलिस्ट अस्पताल, स्कूल, पार्क, मैरेज हाल,  होटल, रेस्टोरेंट सहित बड़ी-बड़ी कंपनियों के दफ्तर इस सड़क की दोनों ओर खुल रहे हैं. हालांकि दूसरी ओर सड़क पर अतिक्रमण का दौर भी शुरू हो चुका है, जिसे हटाने में नगर निगम अभी तक नाकाम साबित हुआ है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-muskaan-organization-distributed-fruits-and-dryfruits-to-leprosy-patients/">धनबाद

: मुस्कान संस्था ने कुष्ठ रोगियों को बांटे फल व ड्राईफ्रुट्स [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही