Search

 
 
 

धनबाद : उचित मुआवजा और पुनर्वास के बिना धौड़ा खाली कराने नहीं देंगे : अशोक मंडल

 
Maithon : ईसीएल मुगमा एरिया के कापासारा आउटसोर्सिंग कोलियरी के विस्तार में विस्थापित हुए बिहार-बंगाल धौड़ा के लोगों के साथ 3 जुलाई सोमवार को झामुमो केंद्रीय समिति सदस्य अशोक मंडल ने बैठक की और उनकी पीड़ा को सुना. ग्रामीणों ने कहा कि कोलियरी प्रबंधन से लगातार उचित मुआवजा और जमीन उपलब्ध कराने की मांग की जा रही है, लेकिन आश्वासन के सिवा कुछ नहीं मिला. हमलोग धौड़ा में पचास वर्ष से अधिक समय से रह रहे हैं. अशोक मंडल ने कहा कि कोल इंडिया की अनुषंगी ईकाई बीसीसीएल द्वारा झरिया के विस्थापितों को बेलगड़िया टाउनशिप में बसा दिया गया. बीसीसीएल एरिया 12 दहीबाडी कोलियरी के विस्थापितों का भी पुर्नवास किया गया. बिहार-बंगाल धौड़ा वासी कंपनी में कार्यरत थे. कंपनी की जमीन पर बसे हैं. पीएफ, ग्रेच्युटी भी लंबित है. कोलियरी प्रबंधन कौड़ी के भाव मुआवजा देकर लोगों को विस्थापित करने की मंशा रखती है, लेकिन ऐसा नहीं होने दिया जाएगा. उचित मुआवजा और पुनर्वास के लिए जमीन उपलब्ध कराये बिना धौड़ा को खाली नहीं होने दिया जाएगा. श्री मंडल ने कहा कि एक सप्ताह के भीतर इन मुद्दों को लेकर ईसीएल मुगमा एरिया जीएम से वार्ता की जाएगी. बैठक में उपेंद्र नाथ पाठक, बाबू गोस्वामी, जीशू मुखर्जी, कपिल महतो, अजय सिंह, अमित शर्मा, संतोष साव, बबलू सिंह, राजू महतो, अजय यादव आदि मौजूद थे. यह भी पढ़ें: धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-discussion-on-sharpening-the-organization-in-the-meeting-of-pradesh-yadav-mahasabha/">धनबाद:

प्रदेश यादव महासभा की बैठक में संगठन को धारदार बनाने पर चर्चा [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही