Search

 
 
 

धनबाद : निरसा को बंगाल नहीं बनने देंगे- ढुल्लू महतो

 

 गोपीनाथपुर कोलियरी में भाजपा ने की प्रतिवाद सभा

Nirsa : ईसीएल मुगमा क्षेत्र की गोपीनाथपुर कोलियरी में संचालित आउटसोर्सिंग कंपनी में नियोजन की मांग को लेकर भाजपा व भाकपा माले के बैनर तले ग्रामीण आमने-सामने आ गए हैं. गोपीनाथपुर कोलियरी बेरोजगार संघर्ष मोर्चा के बैनर तले सोमवार को आयोजित प्रतिवाद सभा में धनबाद सांसद ढुल्लू महतो भी शामिल हुए. उन्होंने भाकपा माले व विधायक अरूप चटर्जी पर जमकर निशाना साधा. कहा कि अरूप चटर्जी चुनाव जीतने के बाद जनता के हित में काम करने की बजाय गुंडागर्दी पर उतर आए हैं. क्षेत्र में अपना साम्राज्य स्थापित करने के लिए अपने गुर्गों से व्यवसाइयों पर हमला करवा रहे हैं. उन्होंने चेतावनी दी कि निरसा ही नहीं, पूरे कोयलांचल में गुंडागर्दी चलने नहीं दूंगा. निरसा को बंगाल नहीं बनने दूंगा. कहा कि में पुलिस का विरोधी नहीं हूं, लेकिन गुंडा व असामाजिक तत्वों को मदद देने वालों का घोर विरोधी हूं. चाहे वह पुलिस प्रशासन ही क्यों न हो? गोपिनाथपुर में पिछले दो वर्षों से कंपनी संचालित है. अरूप को इन दो वर्षों तक लोगों की चिंता नहीं थी. विधायक बनते ही उन्हें लोगों की चिंता सताने लगी.

उन्होंने कहा कि हमलोग बांग्ला भाषा-भाषी के विरोधी नहीं, बल्कि उनकी नीतियों का विरोध करते हैं. विधायक को चेतावनी देते हुए कहा कि वह जनता व गरीबों के विकास के लिए कम करें, न कि क्षेत्र में गुंडागर्दी कर अपने व अपने गुर्गों को मालामाल करने की फिराक में रहें. अभी भी वक्त है सुधर जाइए वरना में ऐसे लोगों को मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा. सभा में पूर्व विधायक अपर्णा सेनगुप्ता, ग्रामीण जिला भाजपा अध्यक्ष घनश्याम ग्रोवर, संजय सिंह, मुन्ना सिंह, बृहस्पति पासवान, सुरजीत चंद्र आदि उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें : सरकारी">https://lagatar.in/integrated-app-ready-for-government-services-and-helpline-numbers/">सरकारी

सेवाओं और हेल्पलाइन नंबर के लिए एकीकृत एप्प तैयार करेंः सीएम

 
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही