Search

 
 
 

धनबाद : खदान में मजदूरों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ नहीं होने देंगे- संजय सिंह

 
Nirsa : ईसीएल मुगमा क्षेत्र की खुदिया कोलियरी में मजदूरों की सुरक्षा को लेकर भारतीय मजदूर संघ की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता करते हुए संघ के क्षेत्रीय अध्यक्ष सह जिप सदस्य संजय सिंह उर्फ पिंटू ने कहा कि कोलियरी में सुरक्षा नियमों का पूरी तरह पालन होगा. मजदूरों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा. जिप सदस्य ने कोलियरी की सुरक्षा टीम के साथ अंडरग्राउंड माइन्स का निरीक्षण भी किया. उन्होंने बताया कि खुदिया कोलियरी में दिसंबर 2020 को हुई दुर्घटना में दो मजदूरों की मौत हो गई थी. इसके बाद प्रबंधन ने कोलियरी को बंद कर दिया था. डीजीएमएस और यूनियन के प्रयास से कोलियरी को दोबारा चालू किया गया है. कोलियरी चालू होने के बाद यह पहली बारिश है. बारिश के कारण कोई अनहोनी घटना न हो इसके लिए सुरक्षा टीम के साथ खदान का निरीक्षण किया गया. इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था की बारीकी से छानबीन की गई. बैठक में काफी संख्या में मजदूर उपस्थित थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-3-family-members-return-home-in-chirkunda-adopted-hinduism-again/">धनबाद

: चिरकुंडा में परिवार के 3 सदस्यों की घर वापसी, दोबारा हिंदू धर्म अपनाया [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही