Search

धनबाद : एक माह से बंद जलापूर्ति को लेकर सीएमडी के समक्ष उठाएगें मुद्दा : सांसद

Dhanbad: धनसार नई दिल्ली क्षेत्र में ठप पीटवाटर आपूर्ति और क्षेत्र में अनियमित बिजली आपूर्ति से नाराज धनसार के लोगों ने 14 मई को सांसद पीएन सिंह से उनके आवास में मिलकर अपना दुखड़ा सुनाया. सांसद ने कुसुंडा जीएम वीके गोयल से फोन पर भड़कते हुए क्षेत्र में जलापूर्ति करने को कहा. जीएम ने समरसेबुल पंप बनने तक टैंकर से पानी आपूर्ति करने की बात कही. सांसद ने लोगों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि इस मुद्दे पर सोमवार को कोयला भवन में होने वाली बैठक में सीएमडी के समक्ष उठाया जाएगा. इधर युवा बेरोजगार मंच के अध्यक्ष गुड्डू सिंह ने कहा कि अगर प्रबंधन जल्द पीटवाटर जलापूर्ति शुरू नहीं किया तो विश्वकर्मा परियोजना का उत्पादन व डिस्पैच कार्य को ठप कर दिया जाएगा. पोखरिया में जमा पानी को धनसार नई दिल्ली, हरिपुर धौड़ा, केंटीन साइड, महावीर स्थान, ब्राइट कुसुंडा व झा कालोनी के आठ हजार आबादी वाले क्षेत्र में पाइपलाइन से जलापूर्ति की जाती है.एक माह पूर्व ही इस चानक का समरसेबुल पंप खराब होने से पोखरिया सुख गया है. परिणामस्वरूप इस इलाके में भीषण जलसंकट उत्पन्न हो गया हैं. मौके पर पप्पू राजभर,सुभाष हाड़ी,रामवृक्ष पासी,रमेश बाउरी,कमलेश चौहान, दीपक दास,बालेश्वर चौहान आदि मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=637035&action=edit">यह

भी पढ़ें:धनबाद : 30 मई तक ट्रक लोडिंग चालू नहीं हाेने पर करेंगे चक्का जाम: संयुक्त मोर्चा [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp