Search

 
 
 

धनबाद : यादव समाज से दहेज प्रथा दूर कर लोगों को शिक्षा से जोड़ेंगे – रामनरेश सिंह

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad)">https://lagatar.in/dhanbad-mobile-thieves-are-active-in-shivlibari-people-upset/">(Dhanbad)

जिला यादव महासभा के अध्यक्ष रामनरेश सिंह यादव ने कहा कि समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करना महासभा की प्राथमिकता सूची में है. वे 19 सितंबर को ललिता भवन,धैया में मीडिया से बात कर रहे थे. नई कमेटी के पदाधिकारियों की सूची जारी करते हुए कहा कि संगठन में जिले के सभी इलाके से समर्पित लोगों को सम्मान पूर्वक स्थान पर दिया गया है. इससे संगठन सशक्त व मजबूत होगा. छूटे हुए लोगों को भी जल्द ही कमेटी में स्थान दिया जाएगा. अपनी प्राथमिकताएं गिनाते हुए कहा कि नई कमेटी समाज के अधिक से अधिक लोगों को शिक्षा से जोड़ने, दहेज प्रथा समाप्त करने, समाज के लोगों को संगठित कर एक सूत्र में बांधने, दुधारू पशु कारोबारियों को बेवजह प्रताड़ित करने पर रोक लगाने, मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर प्रोत्साहित करने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा. प्रेसवार्ता में कार्यकारी अध्यक्ष चंद्रदेव यादव, प्रधान महासचिव बैजनाथ यादव, संयुक्त महासचिव ललन देव यादव, कोषाध्यक्ष बालेश्वर यादव, सचिव वासुदेव यादव, प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी बाबूलाल सांवरिया , कार्यकारिणी सदस्य कमल यादव, संगठन सचिव उमेश यादव उपस्थित थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/hanbad-97th-annual-puja-festival-on-20th-in-maa-raksha-kali-dham-lodna/">धनबाद

: मां रक्षा काली धाम लोदना में 97वां वार्षिक पूजा महोत्सव 20 को [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही