Search

 
 
 

धनबाद : आईएएस की कोचिंग के लिए शुरू करेंगे सुपर थर्टी : कुलपति

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय के मेधावी विद्यार्थियों को सिविल सर्विसेज की तैयारी विश्वविद्यालय स्तर पर ही कराई जाएगी. यह जानकारी देते हुए कुलपति डॉ सुखदेव भोई ने कहा कि शुरुआत में ट्रायल बेसिस पर सुपर थर्टी की तर्ज पर 30 मेधावी बच्चों का चयन कर उन्हें तैयारी कराई जाएगी. शाम के 6 से 8 बजे तक का समय तय किया गया है. तैयारी के लिए विश्वविद्यालय और कॉलेजों के विशेषज्ञ शिक्षकों के अलावा बाहर से भी स्कॉलर को बुलाया जाएगा.

स्कॉलरशिप दिलाने की है योजना

कुलपति ने बताया कि उन्होंने सरकार के पास यूजी और पीजी करने वाले विद्यार्थियों को स्कॉलरशिप देने का प्रपोजल रखा है. सरकार की योजना में भी इस तरह का प्रपोजल शामिल है. यदि सब कुछ ठीक रहा तो वह यूजी और पीजी करने वाले विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए स्कॉलरशिप दिलाएंगे.

   जल्द करेंगे गेस्ट फैकेल्टी की नियुक्ति

कुलपति ने कहा कि विश्वविद्यालय व कॉलेज शिक्षकों की कमी से जूझ रहे हैं. इसलिए जल्द ही गेस्ट फैकेल्टी की नियुक्ति कराएंगे. उन्होंने  प्रपोजल सरकार को भेज दिया है. परमिशन मिलने के बाद वह जल्द ही नियुक्ति की प्रक्रिया को आगे बढ़ाएंगे. कॉलेज में कार्यरत कॉन्ट्रैक्ट शिक्षकों को नहीं हटाया जाएगा. इसके पूर्व निकाले गए नियुक्ति आवेदन को भरने वाले 1,000 से अधिक आवेदकों को भी इसमें मौका दिया जाएगा.

  मार्च तक अपडेट कर लेंगे सभी लेट सेशन

कुलपति ने कहा कि मार्च तक सभी सेमेस्टर का बैकलॉग क्लियर करने की योजना है. सरकार का आदेश है कि अगले सेशन के लिए एक जुलाई से फर्स्ट सेमेस्टर की कक्षाएं शुरू हो जानी चाहिए. 4 जनवरी को न्यू एजुकेशन पॉलिसी की मीटिंग रांची में है, जिसमें एनईपी शुरू करने में सभी प्रकार के त्रुटियों को दूर कर लिया जाएगा. 15 जनवरी तक बीबीएमकेयू भी एनईपी को लेकर पूरी तरह तैयार हो जाएगा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही