Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : डॉ अंचल पर हमला के खिलाफ एक मार्च को करेंगे ओपीडी सेवा ठप

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) रांची के जाने-माने ऑर्थोपेडिक चिकित्सक डॉक्टर अंचल पर सोमवार 27 फरवरी को हमले के खिलाफ आईएमए और झासा ने रोष व्यक्त करते हुए 1 मार्च बुधवार को राज्यभर के अस्पतालों की ओपीडी सेवा बंद करने का एलान किया है. यह हड़ताल डॉक्टरों की सुरक्षा की मांग को लेकर की जा रही है. जानकारी देते हुए इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ( आईएमए ) के सचिव डॉ सुशील कुमार सिंह ने कहा कि सोमवार की सुबह डॉक्टर अंचल पर हमला हुआ है. उनकी स्थिति नाज़ुक बनी हुई है. आज के समय में अपराधी डॉक्टरों को ही निशाना बना रहे हैं, यह काफी चिंतनीय है. उन्होंने हमले की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ( आईएमए )और झारखंड हेल्थ सर्विस एसोसिएशन ( झासा ) की संयुक्त बैठक में राज्यव्यापी हड़ताल का निर्णय लिया गया है जिसमे राज्यभर के अस्पतालों में बुधवार को ओपीडी सेवा ठप रहेगी. आपातकालीन सेवा, प्रसव, पोस्टमार्टम और अस्पताल में भर्ती मरीजों के इलाज को इससे मुख्त रखा गया है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही