Search

 
 
 

धनबाद : वैश्‍यों को एकजुट कर समाजिक, आर्थिक रूप करेंगे मजबूत- शंकर गुप्‍ता

 
Dhanbad : भारतीय वैश्य महासभा की बैठक 26 जून को झरिया के एक होटल में हुई. राष्ट्रीय अध्यक्ष शंकर कुमार गुप्ता बतौर मुख्‍य अतिथि शरीक हुए. बैठक में महासभा की धनबाद (Dhanbad)">https://lagatar.in/dhanbad-youth-shot-at-gondudih-colliery-on-demand-of-extortion/">(Dhanbad)

जिला इकाई का विस्‍तार किया गया. राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष शंकर कुमार गुप्ता ने कहा कि संपूर्ण भारत में वैश्य समाज की 365 उपजातियों को मिलाकर यह संगठन बना है. वैश्य समाज के लोगों को एकजुट कर समाज को सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक रूप से समृद्ध बनाया जाएगा. झारखंड प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष सतीश चंद्र गुप्ता ने कहा कि झारखंड में वैश्य समाज की 56 उपजातियां निवास करती हैं. हर जिले का दौरा कर लोगों को समाज से जोड़ने का प्रयास कर रहे हैं, ताकि कमजोर व गरीब लोगों की मदद की जा सके. धनबाद जिला अध्यक्ष मनीष गुप्ता की अध्यक्षता में हुई बैठक में जिले में संगठन का विप्रदेश संयोजक उदय चंन्द्र प्रसाद, प्रदेश महिला उपाध्यक्ष सुधा गुप्ता, बोकारो जिला महिला अध्यक्ष आशा गुप्ता सहित बड़ी संख्‍या में सदस्‍य शरीक हुए. अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ने पर चर्चा हुई.

दीपक साह व मुकेश गुप्ता बने जिला महासचिव

बैठक में धनबाद जिले में संगठन का विस्‍तार किया गया. नए पदाधिकारियों में पवन कुमार अग्रवाल व आशुतोष शंकर उपाध्यक्ष, दीपक साह व मुकेश गुप्ता महासचिव, अरुण साहू व शशिशेखर गुप्ता सचिव, निरंजन साहू कोषाध्यक्ष, विनोद गुप्ता, आदित्य वर्णवाल व तरुण बंसल संगठन मंत्री, राजेंद्र प्रसाद जायसवाल, विनोद बंसल व दुर्गा केशरी सलाहकार, रोशन गुप्ता मीडिया प्रभारी, विकास गुप्ता प्रवक्ता, विवेक अग्रवाल संयोजक, अंबिका गोयल महिला जिलाध्यक्ष व आंनद कुमार केशरी युवा जिलाध्यक्ष मनोनीत किए गए हैं. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-abmym-jharia-honored-former-branch-presidents/">धनबाद

: ABMYM  झरिया ने पूर्व शाखा अध्यक्षों को किया सम्मानित [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही