Dhanbad: धनबाद (Dhanbad) जिला परिषद की दुकानों पर निगम के कब्जे पर जिप अध्यक्ष शारदा सिंह ने पलटवार किया है. उन्होंने लगातार संवाददाता को बताया कि निगम की कोशिश से थोड़े ही उनका सब कुछ हो जाएगा. मुझे इस मामले की अभी पूरी जानकारी नहीं है. जिले के वरीय पदाधिकारियों से समझने के बाद ही स्पष्ट कुछ कह पाऊंगी. शहरी क्षेत्र के अंदर तो बहुत कुछ है, लेकिन सबका काम अलग अलग विभाग देखता है. कोई एक विभाग के कहने से हमारे हिस्से की संपत्ति उसकी थोड़े हो जाएगी. यदि निगम ऐसा कोई काम कर भी रहा है तो उसे रोका जाएगा.
धनबाद : निगम के कहने से जिला परिषद की संपत्ति उनकी हो जाएगी क्या : जिप अध्यक्ष
Last Updated: Aug 07, 2022 12:00 AM (IST)