Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : कोयले के अवैध कारोबार पर कसेगा शिकंजा

Advertisement
Advertisement
  • को-आर्डिनेशन कमेटी की बैठक में लिये गये कई अहम फैसले
Dhanbad : संगठित कोयला चोरी को रोकने के लिए बुधवार को न्यू टाउन हॉल में उपायुक्त संदीप सिंह की अध्यक्षता में को-आर्डिनेशन कमेटी की बैठक हुई. इसमें जिला प्रशासन, पुलिस, बीसीसीएल तथा सीआईएसएफ के बीच समन्वय स्थापित कर निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से कोल माइनिंग सुनिश्चित कराने का निर्णय लिया गया.  पिछले 3 वर्षों में कोयला चोरी की दर्ज सभी एफआईआर और उसकी अद्यतन स्थिति की समीक्षा करने, खनन स्थल और गंतव्य पर कोयले लोडेड ट्रक का वजन करने, नियमित रूप से जांच अभियान चलाने की भी बात कही गयी.

डीओ धारक नियमानुसार कोयले का लिफ्टिंग करें : डीसी

उपायुक्त ने कहा कि भारत कोकिंग कोल लिमिटेड यह सुनिश्चित करे कि डीओ धारक नियमानुसार कोयले का लिफ्टिंग करें. उन्होंने कहा कि अवैध कोल माइनिंग और अवैध कोल ट्रांसपोर्टेशन करने वालों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जायेगी. माइनिंग एरिया में विधिवत और शांतिपूर्ण तरीके से काम चले, यही बैठक का उद्देश्य है. बैठक में बंद पड़े कोल माइंस से कोयला चोरी रोकने के लिए कार्य योजना बनाने पर विचार विमर्श किया गया. खनन क्षेत्रों में पेट्रोलिंग करने के लिए बीसीसीएल द्वारा सीआईएसएफ को पर्याप्त संख्या में वाहन, इंधन मुहैया कराने, खनन कार्यों में बाधा पहुंचाने वालों के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज करने का भी निर्णय लिया गया.

समय बीसीसीएल एसओपी का पालन करे : एसएसपी

एसएसपी संजीव कुमार ने कहा कि कोयला चोरी की एफआईआर दर्ज कराते समय बीसीसीएल एसओपी का पालन करे एवं कोयला चोरी में संलिप्त लोगों को चिन्हित करे. साथ ही बीसीसीएल पुलिस को जांच में सहायता प्रदान करे. बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी प्रेम कुमार तिवारी, बीसीसीएल के निदेशक (तकनीकी), सीआईएसएफ के डीआईजी  विनय काजला, कमांडेंट शेखर रमोला, बीसीसीएल तथा ईसीएल के महाप्रबंधक सहित अन्य प्रशासनिक व पुलिस पदाधिकारी, थाना प्रभारी उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें – अब">https://lagatar.in/now-harish-rawat-also-opened-a-front-against-congress-raised-serious-questions-on-the-organization/">अब

हरीश रावत ने भी कांग्रेस के खिलाफ खोला मोर्चा, संगठन पर गंभीर सवाल उठाये
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही