Search

 
 
 

धनबाद: मारवाड़ी समाज के हित में पूरी मेहनत और लगन से करेंगे काम: कृष्णा अग्रवाल

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) धनबाद जिला मारवाड़ी सम्मेलन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष कृष्णा अग्रवाल ने आज 21 अगस्त रविवार को सरायढेला स्थित एक रेस्टोरेंट के सभागार में प्रेस वार्ता की. प्रेस वार्ता में उन्होंने समाज के लिए किये जाने वाले कार्यो का ब्योरा दिया. उन्होंने समाज के लोगो के प्रति आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि जिस काम के लिए उन्हें इस पद पर बिठाया गया है, उसे वह पूरी मेहनत और लगन से करेंगे. कहा कि मारवाड़ी समाज धार्मिक, सांस्कृतिक व सामाजिक कार्यों में सबसे आगे है. समाज के लिए वह कई काम करना चाहते हैं.  कहा कि "एक समाज एक कार्यक्रम" करने की जरूरत है. समाज के तमाम सदस्यों व अलग-अलग संगठनों के साथ मिलकर सामूहिक प्रयास से कार्यक्रम सफल होगा. धनबाद में रहने वाले समाज के सभी परिवार को सम्मेलन से जोड़ेंगे. समाज के लोगों को मेडिकल से जुड़ी तमाम सुविधा पहुंचाने की भरपूर कोशिश रहेगी. कहा कि समाज में कई ऐसे डॉक्टर हैं, जो लोगों को लाभ पहुंचा सकते हैं. छात्रों के लिए छात्रावास की जरूरत है, जिसे समाज के सहयोग से पूरा करने की कोशिश करेंगे. प्रेसवार्ता में जितेंद्र अग्रवाल, सीए आर बी गोयल, सीए ललित झुनझुनवाला, दीपक रुइया, अधिवक्ता विनोद अग्रवाल, शेखर शर्मा, संजय गोयल सुभाष रिटोलिया, शिवप्रकाश लाटा, अजय अग्रवाल, विजय तुलसियान, प्रकाश केजरीवाल, मिट्ठू सरिया, सीए विनय अग्रवाल, अनिल खेमका, नारायण कथुरिया, विनय बागड़िया, प्रदीप अग्रवाल,वेदप्रकाश केजरीवाल आदि मौजूद थे. यह भी पढ़ें: धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-jbvnl-helpless-due-to-slow-pace-of-plans-power-system-is-also-in-bad-shape/">धनबाद:

योजनाओं की धीमी रफ्तार से जेबीवीएनएल लाचार, बिजली व्यवस्था भी बदहाल [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही