Search

 
 
 

धनबाद : रस्सा-कसी के पहले दिन राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर विजेता

 
Dhanbad : क्रीड़ा भारती खेल महोत्सव के पांचवें दिन 2 सितंबर को   राजकमल सरस्वती विधा मंदिर, धनबाद (Dhanbad)">https://lagatar.in/dhanbad-public-school-is-taking-work-from-retired-teachers-complaint-to-parent-federation/">(Dhanbad)

में दो दिवसीय टग ऑफ वार (रस्सा-कसी) प्रतियोगिता शुरू हुई. सब जूनियर ग्रुप (लड़के व लड़कियां) में विभिन्न स्कूलों व क्लबों के 300 प्रतिभागी शामिल हुए. रस्सा खींचने में खिलाड़ियों ने जमकर पसीना बहाया. इसमें राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर की टीम विजेता व सुपर सेवन क्लब की टीम उपविजेता बनी. खेल का संचालन टग ऑफ वार के संयोजक विनायक वैभव, सोमनाथ चौहान, रवि चौहान ने किया. आयोजन में राजकमल के खेल आचार्य गौरीशंकर सिंह, वेणु रानी व साल्वी सिन्हा का योगदान सराहनीय रहा.

ये टीमें बनीं विजेता

बालिका वर्ग में राजकमल सरस्वती विधा मंदिर प्रथम, सुपर सेवन क्लब द्वितीय व अंजली ग्रुप तीसरे स्थान पर रहा. वहीं, बालक वर्ग में राजकमल सरस्वती विधा मंदिर प्रथम, चैलेंजर्स क्लब द्वितीय व द ब्लैक ग्रुप तृतीय घोषित किया गया. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-dead-body-of-youth-found-in-bushes-in-jharia-stabbing-mark-in-neck/">धनबाद

: झरिया में झाड़ियों में मिला युवक का शव, गले में चाकू मारने का निशान [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही