Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: प्रखंड स्तरीय मैच में विजयी खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

Advertisement
Advertisement

महाविद्यालय खेलकूद, कला व संस्कृति के क्षेत्र में भी अव्वल: प्राचार्य

Katras: सुब्रतो मुखर्जी स्पोर्ट्स एजुकेशन सोसायटी की ओर से 62 वीं सुब्रतो कप इंटरनेशनल फुटबॉल प्रतियोगिता के प्रखंड स्तरीय मैच में शहीद शक्तिनाथ महतो स्मारक इंटर कॉलेज के 3-0  गोल से विजयी होने पर सोमवार को सभी खिलाड़ियों को माला पहनाकर स्वागत एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया. इस अवसर पर शक्ति कॉलेज के प्राचार्य डॉ अरुण कुमार महतो ने कहा कि महाविद्यालय सिर्फ पढ़ाई लिखाई में ही नहीं,   खेलकूद,कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में भी पूरे राज्य में अव्वल रहा है. इस मौके पर प्रो मोकितउद्दीन, प्रो रमेश प्रसाद, प्रो एस नारायण, प्रो समीर कुमार महतो, प्रो अविनाश कुमार, प्रो राखोहारी महतो, प्रो राजू महतो, प्रो मनोज कुमार महतो, प्रो मेघनाथ महतो, प्रो राकेश कुमार महतो, प्रो दिनेश मधेशिया, प्रो राजकुमार प्रसाद, प्रो पंचानन सिंह चौधरी, प्रो चमन महतो, शेखर महतो, राजकुमारी, नेहा कुमारी, तेंडुलकर भट्ट , मोहित महतो, जितेंद्र महतो, चक्रधर महतो, फूल मनी देवी, लालू महतो, राहुल कुमार, पंकज महतो, भुनेश्वर महतो आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही