Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : बराकर पुलिस की मदद से मुजरिमों पर नकेल कसने की योजना तैयार

Advertisement
Advertisement
Nirsa :  निरसा (Nirsa ) शांतिपूर्ण ढंग से पंचायत चुनाव संपन्न कराने के लिए सोमवार 9 मई को दोपहर कुमारधुबी क्लब में  पुलिस महकमे की  बैठक हुई. अध्यक्षता निरसा एसडीपीओ पीतांबर सिंह खेरवार ने की.  बैठक में सीमावर्ती क्षेत्र के सभी थाना व ओपी की पुलिस मौजूद थी. बैठक में दोनों राज्यों की पुलिस की ओर से चेकिंग अभियान चलाकर पंचायत चुनाव में बाधा उत्पन्न करने वालों पर नजर रखने सहित कई मुद्दों पर सहमति जाहिर की गई. दोनों राज्यों के फरार मुजरिमों पर नकेल कसने की योजना भी तैयार की गई. निरसा एसडीपीओ बताया कि बैठक में चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उपायों पर चर्चा हुई. सभी थाना व ओपी की पुलिस को चुनाव में बाधा उत्पन्न करने वालों की सूची तैयार करने को कहा गया. श्री खेरवार ने कहा कि चुनाव में शांति और विधि-व्यवस्था बनाये रखना पुलिस की पहली प्राथमिकता होगी. रोजाना वाहन जांच अभियान चलाया जाएगा. चुनाव में पैसे का खेल रोकने पर भी नजर रहेगी. बैठक में सिंदरी एसडीपीओ अभिषेक कुमार, सिंदरी सर्किल इंस्पेक्टर जगदेव पहन तिर्की, सिंदरी पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी सुरेश प्रसाद, बलियापुर थाना प्रभारी श्वेता कुमारी, चिरकुंडा पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार, चिरकुंडा सर्किल इंस्पेक्टर योगेंद्र पासवान, पंचेत ओपी प्रभारी कुलदीप रौशन, निरसा सर्किल इंस्पेक्टर नयन सुख दाडेल, कुमारधुबी ओपी प्रभारी ललन सिंह, बराकर ओपी प्रभारी अलकेश बनर्जी, चौरंगी ओपी प्रभारी उज्ज्वल दास, कल्याणेश्वरी ओपी प्रभारी राज शेखर, अवर निरीक्षक बिनोद सिंह आदि मौजूद थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/three-vajragrihas-75-counters-built-for-panchayat-elections-in-dhanbad/">धनबाद

में पंचायत चुनाव के लिए बने तीन वज्रगृह, 75 काउंटर [wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही