Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद :  हर्ल व एल एंड टी के सहयोग से 23 दिव्यांगों को मिली ट्राइसाइकिल

Sindri: सिंदरी (Sindri)  हर्ल खाद कारखाना सिंदरी व एल एंड टी इनर्जी हाइड्रोकार्बन कंपनी के संयुक्त प्रयास से सीएसआर के तहत 23 जरूरतमंद दिव्यांगों के बीच बैट्री चालित ट्राइसाइकिल बांटी गई. हर्ल प्रशासनिक भवन में शनिवार 25 फऱवरी को एक समारोह में मुख्य अतिथि बलियापुर अंचलाधिकारी रामप्रवेश कुमार ने झरिया के 13 व बलियापुर अंचल के 10 लाभुकों को ट्राइसाइकिल दी. लाभुकों में सीधाबनी गांव निवासी बीआईटी सिंदरी के 2011- 2015 वर्ष के सिविल इंजीनियर सुरेंद्र हासदा भी शामिल थे. समारोह मेंद हर्ल के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट दिप्तेन राय ने बताया कि कंपनी स्थानीय लोगों के विकास में सहयोगी बनकर उभर रही है. आँगनबाड़ी केन्द्रों को स्मार्ट बनाने के लिए जिला प्रशासन को हर्ल प्रबंधन ने एक करोड़ 50 लाख रुपये दिए हैं और जिला प्रशासन ने 75 लाख रुपये से कई क्षेत्रों में आंगनबाड़ी का विकास भी किया है. कोरोनाकाल में हर्ल ने सदर अस्पताल में दो ऑक्सीजन प्लांट लगाए हैं. प्रबंधन ने नगर निगम के साथ संयुक्त प्रयास से सिंदरी श्मशान घाट का जीर्णोद्धार पूरा कर लिया है. हर्ल हेल्थ सेंटर से भी लोगों को भविष्य में लाभ मिलेगा. हर्ल प्रबंधन सिंदरी में पानी की व्यवस्था को अपग्रेड कर रहा है. 70 वर्ष पुराने जर्जर हालत में पड़े वाटर टावर की मरम्मत कराई गई है. उन्होंने कहा कि सीएसआर के तहत ही23 दिव्यांगों को बैट्री चालित ट्राइसाइकिल वितरित की जा रही है. लाभुक दिव्यांगों में टासरा बस्ती के रोहित सहीस, रवि किशन, राजाबस्ती के निवास बाउरी, सिंदरी पटेल नगर की रेखा बाउरी, आरएमफोर हरिजन टोला निवासी ललन प्रसाद व मो अकबर सहित झरिया, पाथरडीह, सीधाटांड़, महुलटांड़, लोदना, डिगवाडीह के लाभुकों ने हर्ल के विकास की कामना की. समारोह का संचालन कैप्टन होशियार सिंह ने किया. समारोह में हर्ल एचआर विक्रांत कुमार, नीरज कुमार, सीएसओ सुशांत कुमार मिश्रा, कैप्टन होशियार सिंह, आकाश कुमार, मोउपिया मल्लिक व हर्ल निर्माण कार्य की सहयोगी कंपनी एल एंड टी से अजय कुमार, मनोज मिश्रा, कुणाल कुमार, संजीव कुमार सिंह, झरिया अंचल से संजय सिन्हा आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही