Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: बढ़ती गर्मी के साथ हरी सब्जियों के भाव भी गरम

Dhanbad : कोयलांचल धनबाद में तपती गर्मी के साथ हरी सब्जियों के तेवर भी तीखे होने लगे हैं. आलू-प्याज को छोड़कर कई हरी सब्जियों की कीमत मे विगत 20 दिनों के अंदर 30 से 40 प्रतिशत तक उछाल आया है. बाज़ार में भिंडी की कीमत 30 से बढ़कर 40 रुपये किलो हो गई है, टमाटर 25 से छलांग लगा कर 50 पर पहुंच गया है.  पालक कीमत 60 से बढ़ कर 80 रुपये का आंकड़ा छू रहा है. हालत यह है कि आम लोगों की थाली से हरी सब्जी गायब होती जा रही है. कई सब्जियां धनबाद के आसपास के गांव से भी आ रही हैं, बावजूद भाव में कमी नहीं दिखाई दे रही. सब्जी विक्रेताओं की माने तो इस भीषण गर्मी में हरी सब्जियों को नुकसान पहुंच रहा है. दूसरे राज्य से आने वाली हरी सब्जी रास्ते में ही बर्बाद हो रही है. आवक में कमी भी हुई है तो भाव भी बढ़ गए हैं. सब्जी मंडी के खुदरा दुकानदार जादव लाल कहते हैं कि गर्मी में सब्जियों की पैदावार घटने लगी है. दूसरे राज्यों से ट्रकों पर आ रही हरी सब्जियां बर्बाद हो रही हैं. इसीलिए भाव में भी लगभग 30 से 40 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी हुई है. वह कहते हैं कि भाव बढ़ने के बाद बिक्री भी लगभग 20 प्रतिशत घट गई है. एक किलो सब्जी खरीदने वाले ग्राहक 500 से 750 ग्राम की खरीदारी कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि मौसम बदलने तक सब्जियों के भाव में तेजी बनी रहेगी. बाद में थोड़ी स्थिरता आ सकती है. सब्जी खरीदने पहुंची गृहिणी सरिता देवी को लगता है कि पिछले 1 माह से हरी सब्जियों के दाम में आग लगी हुई है. घर चलाना मुश्किल हो रहा है. उन्होंने बताया कि बजट के अनुसार पैसे कम पड़ रहे हैं, जिस कारण हरी सब्जी की जगह आलू और प्याज के साथ सूखी सब्जी ( सोयाबीन, दाल की बड़ी ) का उपयोग अधिक कर रही हैं.

हरी सब्जियों के भाव प्रतिकिलो

सब्जी             पहले का भाव          आज का भाव टमाटर               25 रुपये                50 रुपये भिंडी                 30 रुपये                40 रुपये नेनुआ               25/30 रुपये              40 रुपए बैगन                 50 रुपये                60 रुपये पालक साग            60 रुपये                80 रुपये बिन्स                  80 रुपये              120 रुपये गाजर                 40 रुपये                60 रुपये झींगा                  50 रुपये                45 रुपये करेला                  60 रुपये              50/55 रुपये [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही