Search

 
 
 

धनबाद : जमीन हड़पने की नीयत से सैनिक के पिता का अपहरण, धमकी देकर छोड़ा

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad)">https://lagatar.in/dhanbad-jharkhand-provincial-marwari-conference-election-on-31st-candidates-threw-their-strength/">(Dhanbad)

के बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के कुर्मीडीह निवासी सेना के जवान कैलाश कुमार महतो के पिता तीरथनाथ महतो का जमीन माफिया ने अपहरण कर लिया. बाद में उन्हें धमकी देकर बरवाअड्डा थाना के पास लाकर छोड़ दिया. अपहरण का आरोप फिरोज अंसारी पर लगा है. परिजनों के अनुसार, दबंग फिरोज अंसारी ने पहले उनकी जमीन पर जबरन कब्जा का प्रयास किया. विरोध करने पर उसने तीरथनाथ का अपहरण करवा लिया. इस बीच घटना के विरोध व आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर दर्जनों ग्रामीणों ने 29 जुलाई को बरवाअड्डा थाने का घेराव कर दिया. जमकर नारेबाजी भी की.

कश्मीर में तैनात हैं कैलाश महतो

सेना के जवान कैलाश महतो फिलहाल जम्मू कश्मीर में तैनात हैं. तीरथनाथ महतो का अपहरण 27 जुलाई को हुआ था. परिवार के लोगों ने थाने में इसकी लिखित शिकायत दी थी. लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की. इससे ग्रामीण आक्रोशित हैं. कैलाश महतो ने कहा कि जमीन माफिया फिरोज अंसारी उनकी जमीन हड़पने की फिराक में है.  कहता फिर रहा है कि वह उनके घर के किसी भी सदस्य का अपहरण कर सकता है.

आरोपियों के खिलाफ जल्द होगी कार्रवाई : थानेदार

थाना घेराव के दौरान ही जिप सदस्य के प्रतिनिधि दिलीप चौधरी, झामुमो नेता वकील महतो, भाजपा के धर्मजीत सिंह ने थाना प्रभारी से मिलकर वार्ता की. थानेदार ने आरोपियों के खिलाफ जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया. इसके बाद ही ग्रामीण शांत हुए और घेराव समाप्त किया. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-collision-between-two-bikes-in-sijua-two-youths-serious/">धनबाद

: सिजुआ में दो बाइक के बीच टक्कर, दो युवक गंभीर [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही