Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : 10 से 15 दिनों के अंदर भागा फाटक खुलेगा और सड़क चालू होगा

Advertisement
Advertisement
Dhanbad : आद्रा डिवीज़न के डीआरएम ने 10 से 15 दिनों के अंदर भागा फाटक खोलने और सड़क चालू करवाने का आश्वासन MLA राज सिन्हा को दिया है. राज सिन्हा ने यह बात मीडिया को बताई है. श्री सिन्हा ने DRM से फोन पर बात की थी. भागा रेलवे फाटक के समीप अनशन पर बैठे मनोज साव से मिलने राज सिन्हा 25 मई को पहुँचें. उन्होंने मनोज साव के अनशन का समर्थन किया. मनोज साव पूर्व पार्षद हैं. वे ओवरब्रिज निर्माण के नाम पर बंद किए  गए फाटक को खोलने या निर्माण कार्य जल्द शुरू करने की मांग को लेकर 22 मई से अनशन पर हैं. अनशनकारी और स्थानीय लोगों से मुलाकात के बाद विधायक राज सिन्हा ने कहा कि ओवरब्रिज के नाम पर भागा रेलवे फाटक को बंद कर दिया गया है. जिससे स्थानीय दुकानदार और लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है . उन्होंने कहा कि ओवरब्रिज का निर्माण या गढ्ढे की भराई कर फाटक खुलवाने की मांग को लेकर स्थानीय पूर्व पार्षद मनोज साव 22 मई से अनशन पर हैं. उन्होंने डीसी, नगर आयुक्त, आद्रा और धनबाद डिवीज़न के DRM से फोन पर बात कर ओवरब्रिज के कार्य को आगे बढ़ाने या फाटक के पास गड्ढे को भरवाकर आवागमन प्रारंभ करवाने का अनुरोध किया. यह भी पढ़ें : गैंगस्‍टर">https://lagatar.in/dhanbad-ats-engaged-in-settling-gangster-prince-khan-picked-up-12-operatives/">गैंगस्‍टर

प्रिंस खान को नि‍पटाने में जुटी एटीएस, 12 गुर्गों को उठाया [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही