Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: युवाओं की सक्रियता के बगैर कांग्रेस के पुराने दिन नहीं लौट सकते: ब्रजेंद्र

Advertisement
Advertisement

महुबनी गांव में यूथ जोड़ो बूथ जोड़ो के तहत सभी वर्ग के युवकों को जोड़ने की अपील

Govindpur : 20 सूत्री के जिला उपाध्यक्ष एवं कांग्रेस अनुशासन समिति के प्रदेश अध्यक्ष ब्रजेंद्र प्रसाद सिंह ने सोमवार 26 जून को महुबनी गांव में यूथ जोड़ो बूथ जोड़ो कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि युवा शक्ति कांग्रेस की रीढ है. युवाओं की सक्रियता के बगैर कांग्रेस के पुराने दिन नहीं लौट सकते. उन्होंने युवा कांग्रेसियों से गांवों में घर-घर जाकर समाज के सभी वर्ग के युवकों को कांग्रेस से जोड़ने की अपील की. प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष अभिजीत राज व जिला युवा कांग्रेस  अध्यक्ष कुमार गौरव की उपस्थिति में प्रखंड अध्यक्ष आकिब जावेद के नेतृत्व में यूथ जोड़ो बूथ जोड़ो कार्यक्रम आयोजित किया गया. संचालन सिंदरी विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष टिंकू अंसारी ने किया. इस अवसर पर युवा कांग्रेस के पंचायत अध्यक्ष नियाज शाह, फारूक शाह, रिजवान शाह, मोइन काजी, नईम शाह,  जाहिद शाह, मनीर अंसारी, उप मुखिया आरिफ अंसारी, रज्जाक शाह, कलीम शाह, अजित मंडल, धनेश्वर मंडल, रोहित मंडल, पंकज मंडल, रब्बनी शाह, सकीना बीबी, आसमा बीबी, सबीना बीबी, खेरून खातून, नफीसा खातून, सद्दाम शाह आदि मौजूद थे. मौके पर कई युवाओं ने कांग्रेस का दामन थामा. जिला उपाध्यक्ष जोगेंद्र सिंह योगी,  विक्की कुमार, सोनू यादव, खुर्शीद अंसारी, नीरज दास, मजहर आलम, मो जबीर, मो रिजवान, मो सरफराज आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किये. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही