Search

 
 
 

धनबाद : गैंगस्टर प्रिंस खान के खिलाफ गवाह पलटा, कहा- नन्हे को किसने गोली मारी नहीं जानता

 

जमीन कारोबारी नन्हे खान हत्याकांड की अदालत में सुनवाई

Dhanbad : जमीन कारोबारी नन्हे खान की सरेआम हत्या मामले में मंगलवार को धनबाद के जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रफुल्ल कुमार की अदालत में गवाही हुई. अभियोजन ने सूचक अल्ताफ आलम उर्फ रूमी को बतौर गवाह पेश किया. लेकिन गवाह मुख्य आरोपी गैंगस्टर प्रिंस खान के खिलाफ अपने बयान से पलट गया. उसने कोर्ट को बताया कि उसके भाई नन्हे खान को किसने गोली मारी वह नहीं जानता. इस पर अदालत ने अभियोजन को गवाह पेश करने का आदेश दिया. ज्ञात हो 37 वर्षीय नन्हे की हत्या 24 नवंबर 2021 की दोपहर में हुई थी. दो बाइक पर सवार चार शूटरों ने अपनी बुलेट बाइक से जा रहे नन्हे खान पर गोलियों की बौछार कर दी थी. घटना को अंजाम देकर अपराधी आराम से भाग निकले थे. इस मामले प्राथमिकी नन्हे खान के भाई अल्ताफ आलम उर्फ रूमी के फर्द बयान पर दर्ज की गई थी. प्राथमिकी में कुल 12 लोग नामजद हैं. जिसमें गोपी खान उर्फ जियाऊर रहमान, गॉडविन खान उर्फ शौकत अली, बंटी खान उर्फ जियाउल हक, प्रिंस खान उर्फ हैदर अली, शम्मी, इरफान मुखिया, हैदर खान, हीरा ड्राइवर, भोमा रजा, डिक्की, अनवर व डिम्पी नामजद आरोपी बनाए गए थे. पुलिस ने इस मामले में प्रिंस खान की मां नसरीन खातून, बंटी, गोडविन अनवर उर्फ रहमत, डिक्की अंसारी उर्फ मुर्तुजा, हैदर खान, आजाद आलम व शाहबाज आलम समेत 20 आरोपियों के विरुद्ध चार्जशीट दायर की थी, जबकि गोपी, प्रिंस समेत अन्य के विरुद्ध अनुसंधान जारी रखा है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-many-issues-discussed-in-the-assembly-petition-committee-meeting/">धनबाद

: विधानसभा याचिका समिति की बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही