Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : केंदुआडीह थाना प्रभारी पर महिला ने लगाया अश्लील हरकत का आरोप

Advertisement
Advertisement
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) पति और सास-ससुर की मारपीट से तंग आकर पीड़ित महिला न्याय की गुहार लगाने केंदुआडीह थाना पहुंची तो वहां थाना प्रभारी ने अश्लील व्यवहार तथा गाली गलौज किया. मामला धनबाद के केंदुआडीह थाना क्षेत्र का है. कुसुंडा के हाजरा बस्ती की पूजा देवी ने केंदुआडीह थाना प्रभारी पर अश्लील व्यवहार तथा गाली गलौज करने का आरोप लगाते हुए महिला थाना में न्याय की गुहार लगाई है.

  साड़ी उठाकर चोट का निशान दिखाने को कहा

पीड़ित महिला का कहना है कि पिछले दिनों वह पति, सास-ससुर व ननद पर मारपीट का आरोप लगाते हुए केंदुआडीह थाना पहुंची थी. परंतु थाने में उसके साथ अभद्र व्यवहार किया गया. पीड़ित बताती है कि केंदुआ थाना प्रभारी ने उसे मारपीट से लगी चोट के निशान दिखाने को कहा. उसने कहा कि चोट उसकी टांग के साथ भीतरी हिस्से पर लगी है. उन्होंने उसे भी दिखाने को कहा तथा गाली गलौज कर भगा दिया गया.

 थाना प्रभारी ने कहा-पति के साथ रहोगी या मेरे साथ

पीड़ित महिला थाना प्रभारी विनोद उरांव पर आरोप लगाते हुए बोली कि उनका मकसद हमारी साड़ी उठाकर चोट लगे निशान को देखने का था. यही नहीं, समझौता कराने के दरम्यान कहा कि वह अपने पति के साथ रहेगी या उनके साथ. पीड़िता कहती है कि उस थाने में न्याय कभी नहीं मिल सकता. महिला थाना पहुंच कर न्याय की गुहार लगाते हुए कहा कि उसकी सास, ननद और ससुर उसे निरंतर मारते- पीटते रहते हैं. पति भी अपने माता-पिता का ही साथ दे रहे हैं.

 केंदुआडीह थाना प्रभारी ने किया आरोपों से इनकार

लगातार मीडिया ने जब आरोप की सच्चाई जानने के लिए केंदुआडीह थाना प्रभारी विनोद उरांव से बातचीत की तो उन्होंने आरोप को निराधार ठहराते हुए जांच की बात कही. कहा कि महिला द्वारा लगाए गए सारे आरोप निराधार हैं. अगर जरूरत पड़े तो जांच करा ली जाए, जिससे दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-first-ac-coach-facility-to-passengers-after-46-years-in-maurya-express/">धनबाद

: मौर्य एक्सप्रेस में 46 वर्षों बाद यात्रियों को फर्स्ट एसी कोच की सुवि‍धा [wpse_comments_template]      

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही